MI vs RCB: डब्लूपीएल का पहला मुकाबला, डीवाई पाटिल में खेला जाएगा मैच; कैसा है मौसम का हाल?

MI vs RCB, WPL 2026: डब्लूपीएल 2026 के पहले मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होने वाली हैं। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कैसे रहने वाला है नवी मुंबई में मौसम का हाल?

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 09 Jan 2026, 11:37 AM
iconUpdated: 09 Jan 2026, 11:46 AM

MI vs RCB, WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच हाई-प्रोफाइल मुकाबले से होगी। ओपनिंग मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित होगा। डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर, मुंबई इंडियंस हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने जा रही हैं।

वहीं स्मृति मंधाना की कप्तानी में बैंगलोर टीम भी उतनी ही एक्साइटेड रहेंगी, जिन्होंने 2024 में ट्रॉफी जीती थी और मौजूदा चैंपियन के खिलाफ जीत से शुरुआत करना चाहती है। मुकाबले से पहले जानते हैं कैसा होने वाला है नवी मुंबई का मौसम?

MI vs RCB: कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मुकाबले से पहले वेदर कंडीशन नॉर्मल रहने की उम्मीद है, आसमान साफ दिख रहा है, टेम्प्रेचर भी मॉडरेट महसूस हो रहा, और बारिश का खतरा कम है। दूसरी पारी में ओस होने की संभावना है, जो चेज करने वाली टीमों के फेवर में हो सकती है। पिच पारंपरिक तौर बल्लेबाजी को सपोर्ट करती है, पहली पारी के स्कोर आमतौर पर 150–160 के आस-पास रहता हैं।

DY Patil Stadium MI Vs RCB Weather Report
DY Patil Stadium, MI vs RCB Weather Report

MI vs RCB: हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों में अनुभवी सितारों और टैलेंटेड यंग प्लेयर्स का परफेक्ट बैलेंस है, जिससे इस सीजन का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। ऐतिहासिक रूप से, मुंबई का थोड़ा बढ़त है, जिन्होंने हेड टू हेड 7 मुकाबलों में से 4 में जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी ने 3 जीत हासिल की हैं।

6eIKf0ozG3

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI
हेली मैथ्यूज, नताली साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), शबनम इस्माइल, साइका इश्काक़, सजीवन सजाना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग XI
स्मृति मंधाना (कप्तान), नादिन डी क्लार्क, श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्राकर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, राधा यादव, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, गौतमी नाइक, लिन्से स्मिथ.

Read More: 'मैं कप्तान ही बोलूंगा...' जय शाह ने सबके सामने बांधे रोहित शर्मा की तारीफों के पुल, VIDEO में देखें हिटमैन का रिएक्शन

BCB ने ICC को भेजा दूसरा लेटर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू को श्रीलंका शिफ्ट करने की लगा रहा गुहार

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 से बाहर हुए तिलक वर्मा