Women's World Cup 2025: भारत के अलावा इन टीमों ने किया क्वालिफाई, देखें कब से खेले जाएंगे विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मैच

Women's World Cup 2025: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के ग्रुप स्टेज में अभी चार मैच बाकी हैं। हालांकि, चार सेमीफाइनलिस्ट पहले ही सामने आ चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम भी शामिल है।

iconPublished: 24 Oct 2025, 12:24 AM

Women's World Cup 2025 Semifinal Schedule: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का पहला मैच 30 सितंबर को खेला गया था। ये मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। तब से, टूर्नामेंट के 24वें मैच के बाद, चार सेमीफाइनल क्वालीफाइंग टीमें तय हो चुकी हैं। जिसमें भारतीय टीम भी शामिल है।

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में अभी चार और मैच खेले जाने बाकी हैं: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड और भारत बनाम बांग्लादेश।

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें

  • ऑस्ट्रिलिया
  • साउथ अफ्रीका
  • इंग्लैंड
  • भारत

सेमीफाइनल मुकाबला कब से होगा?

आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को और दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत के पहले सेमीफाइनल में खेलने की उम्मीद है। भारत का सामना ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम से होगा। ऐसे में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका में से किसी एक से हो सकता है।

Women's World Cup 2025 में भारतीय टीम का परिणाम

  • 30 सितंबर, 2025: भारत बनाम श्रीलंका (भारतीय महिला टीम 59 रनों से जीती)
  • 5 अक्टूबर, 2025: भारत बनाम पाकिस्तान (भारतीय महिला टीम 88 रनों से जीती)
  • 9 अक्टूबर, 2025: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (दक्षिण अफ्रीका महिला टीम 3 विकेट से जीती)
  • 12 अक्टूबर, 2025: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 3 विकेट से जीती)
  • 19 अक्टूबर, 2025: भारत बनाम इंग्लैंड (इंग्लैंड महिला टीम 4 रनों से जीती)
  • 23 अक्टूबर, 2025: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड (भारतीय महिला टीम 53 रनों से जीती)
  • 26 अक्टूबर, 2025: भारत बनाम बांग्लादेश (मैच अभी तक नहीं खेला गया है)

Read More Here:

Xavier Bartlett: कौन हैं कोहली को आउट करने वाले जेवियर बार्टलेट? एक साल पहले किया डेब्यू, विराट से 10 साल छोटे

नीरज चोपड़ा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया दिवाली बोनस! सूबेदार मेजर से हुआ प्रमोशन, बने लेफ्टिनेंट कर्नल

Dhruv Jurel Century: अहमदाबाद में ध्रुव जुरेल ने जड़ा इंटरनेशनल करियर का पहला शतक, कुछ इस अंदाज में किया सेलिब्रेट, VIDEO

मीराबाई चानू ने किया 3 साल का इंतजार खत्म, 199 किलो उठाकर भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल