Womens World Cup 2025 Prize Money: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। तो आइए जानते हैं कि खिताबी मुकाबले को जीतने वाली टीम को कितनी रकम मिलेगी।
Womens World Cup 2025 Prize Money: पुरुषों से ज्यादा मिलेगी रकम, जानें महिला टीम की कितनी होगी प्राइज मनी
Womens World Cup 2025 Prize Money: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल रविवार (02 नवंबर) को खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में होगा। फाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम को करोड़ों की प्राइज मनी (Womens World Cup 2025 Prize Money) मिलेगी, जो 2023 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप विनर टीम से भी ज्यादा होगी।
2023 में खेले गए पुरुष वनडे वर्ल्ड कप का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, जिन्हें प्राइज मनी के रूप में करीब 33.17 करोड़ रुपये दिए गए थे। वह रनरअप टीम को इससे आधी रकम मिली थी। अब महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम को इससे ज्यादा रकम मिलेगी।
2025 महिला वर्ल्ड कप के लिए कुल प्राइज मनी (Womens World Cup 2025 Prize Money)
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने इस बार के महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए कुल प्राइज मनी 13.88 मिलियन यूएस डॉयलर (करीब 122.5 करोड़ भारतीय रुपये) रखी है।

पिछली बार से 297% की बढ़ोत्तरी (Womens World Cup 2025 Prize Money)
यह महिला वनडे वर्ल्ड कप के पिछले सीजन से 297 फीसद की बढ़ोत्तरी है। न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेले गए पिछले महिला विश्व के लिए कुल प्राइज मनी सिर्फ 3.5 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 30 करोड़ भारतीय रुपये) रखी गई थी।
2025 में विनर टीम को मिलेगी मोटी रकम (Womens World Cup 2025 Prize Money)
2025 का महिला विश्व कप जीतने वाली टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (करीब 39.55 करोड़ भारतीय रुपये) मिलेंगे। यह 2023 पुरुष वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की प्राइज मनी (33.17) से ज्यादा है। वहीं रनरअप टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (करीब 19.77 करोड़ भारतीय रुपये) मिलेंगे।
In another boost for women's cricket, there will be a huge increase in prize money for the @ICC Women’s @CricketWorldCup 2025. Overall prize money totals USD $13.88M, a 297% increase from the last edition and more than the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 (USD $10M). #CWC25 pic.twitter.com/rXtIhFEax5
— Jay Shah (@JayShah) September 1, 2025
सेमीफाइनल हारने वाली टीमों पर भी होगी पैसों की बरसात
सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों (इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया) को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 10.58 करोड़ भारतीय रुपये) की रकम दी जाएगी। प्राइज मनी के लिहाज से यह महिला वर्ल्ड कप एतिहासिक है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में कौन सी टीम बाजी मारती है।