INDW vs PAKW से पहले पॉइंट्स टेबल में मची खलबली! भारत या पाकिस्तान... जानें विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में कौन आगे?

Women's World Cup 2025: आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की अंक तालिका 5 अक्टूबर को होने वाले बड़े मुकाबले से पहले उथल-पुथल मची हुई है। यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान (INDW vs PAKW) के बीच खेला जाएगा।

iconPublished: 05 Oct 2025, 01:32 PM
iconUpdated: 05 Oct 2025, 01:35 PM

Women's World Cup 2025 Points Table: विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में अब सभी की निगाहें भारत और पाकिस्तान (INDW vs PAKW) के हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में एक-एक मैच खेली हैं. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 59 रनों से जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को बांग्लदेश के खिलाफ 7 विकेट से हार हार का सामना करना पड़ा है।

आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का छठा मैच भारत और पाकिस्तान (INDW vs PAKW) के बीच 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पहली गेंद दोपहर 3:00 बजे फेंकी जाएगी और टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। तो, भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले, आइए जानें कि इस टूर्नामेंट की अंक तालिका में दोनों टीमें कहां हैं।

भारत और पाकिस्तान की स्थिति

पॉइंट्स टेबल पर भारत की स्थिति पाकिस्तान से कहीं बेहतर है। भारत ने अपना पहला मैच जीतकर 2 अंक हासिल किए हैं और उसका नेट रन रेट +1.255 है। टीम फिलहाल चौथे स्थान पर है और सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूत स्थिति में बनी हुई है। वहीं पाकिस्तान को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 6वें स्थान पर है और उसका नेट रन रेट -1.623 है। अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं।

Women's World Cup 2025 points table ahead INDW vs PAKW match

मौजूदा पॉइंट्स टेबल

रैंकिंग टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
1 इंग्लैंड 1 1 0 2 +3.773
2 ऑस्ट्रेलिया 2 1 0 3 +1.780
3 बांग्लादेश 1 1 0 2 +1.623
4 भारत 1 1 0 2 +1.255
5 श्रीलंका 2 0 1 1 -1.255
6 पाकिस्तान 1 0 1 0 -1.623
7 न्यूजीलैंड 1 0 1 0 -1.780
8 साउथ अफ्रीका 1 0 1 0 -3.773

INDW vs PAKW संभावित प्लेइंग-11

  • भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरनी।
  • पाकिस्तान: मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, सिद्रा अमीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमींन शमीम, डायना बेग, सिद्रा नवाज़ (विकेटकीपर), नाशरा संधू, सादिया इकबाल।

Read More Here:

Dhruv Jurel Century: अहमदाबाद में ध्रुव जुरेल ने जड़ा इंटरनेशनल करियर का पहला शतक, कुछ इस अंदाज में किया सेलिब्रेट, VIDEO

मीराबाई चानू ने किया 3 साल का इंतजार खत्म, 199 किलो उठाकर भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

IND vs WI Test Series: सोनी पर नहीं यहां पर फ्री में देख सकेंगे भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज, एक क्लिक में जानें सारी डिटेल

मोहसिन नकवी की तस्वीर के साथ Trophy Chor क्यों ट्रेंड कर रहा है? जानिए इस कंट्रोवर्शियल अवॉर्ड सेरेमनी की पूरी कहानी