Women's World Cup 2025: विमेंस वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हुआ एलान, मिचेल स्टार्क की वाइफ को मिली खास जिम्मेदारी

Women's World Cup 2025: महिला विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम को चुना गया है। जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी मिचेल स्टार्क की वाइफ एलिसा हीली को दी गई है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 05 Sep 2025, 03:05 PM
iconUpdated: 05 Sep 2025, 03:30 PM

Women's World Cup 2025: विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का एलान हो गया है। महिला विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम को चुना गया है। जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी मिचेल स्टार्क की वाइफ एलिसा हीली को दी गई है।

विमेंस वर्ल्ड कप 2025 (Women's World Cup 2025) का आगाज 30 सितंबर से होने वाला है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला 1 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला है।

Women's World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 2022 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। उस वर्ल्ड कप टीम में से 10 खिलाड़ियों को इस बार भी टीम में मौका दिया गया है। एलिसा हीली, एलिस पेरी और बेथ मूनी जैसे स्टार खिलाड़ी इस बार भी वर्ल्ड कप खेलती नजर आएंगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ करेंगी अभियान की शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2025 (Women's World Cup 2025) में अपने टूर का आगाज न्यूजीलैंड के खिलाफ 1अक्टूबर से करेगी। फिर 4 अक्टूबर को टीम श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का सामना 8 अक्टूबर को होगा और इसके बाद 12 अक्टूबर को भारत के खिलाफ।

विमेंस वर्ल्ड कप (Women's World Cup 2025) में ऑस्ट्रेलिया 16 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। फिर 22 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला एलिसा हीली की टीम 25 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलती नजर आएंगी।

वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया- एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वारहैम।

Read More: कप्तान को नहीं कानों-कान कोई खबर, मिचेल स्टार्क ने टी20 से लिया संन्यास; बात बढ़ी तो मांगी माफी

पाक कप्तान भी निकली माही की फैन, वर्ल्ड कप से पहले दिया बड़ा बयान, बोलीं- एमएस धोनी जैसा...

'Tik-Tok के लिए हार्दिक भाई की तैयारी...' Hardik Pandya को नए लुक में पहचानना हुआ मुश्किल, एशिया कप से पहले फैंस ने कर डाला ट्रोल


Follow Us Google News