Women T20 World Cup के शेड्यूल का हुआ ऐलान, किस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत; देखें पूरी लिस्ट

Women T20 World Cup: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया। फैंस ये जानने को उत्सुक हैं कि इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला कब खेला जाएगा।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 24 Feb 2026, 03:24 PM
iconUpdated: 24 Feb 2026, 11:34 PM

Women T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का आईसीसी ने ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड में होने वाला है। 12 जून से वर्ल्ड कप का आगाज होगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। बता दें कि यह भारत का टूर्नामेंट में पहला मैच भी होगा।

दो ग्रुप में 12 टीमों का बांटा गया

महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। कुल 12 टीमें टी20 वर्ल्ड कप में इस बार भाग लेंगी। 6-6 टीमों के 2 ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड हैं। वहीं ग्रुप बी में आयरलैंड, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज हैं।

Women T20 World Cup: कब-कब हैं टीम इंडिया के मैच?

14 जून को भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। ये इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला भी होगा। इसके बाद 17 जून को भारत की भिड़ंत नीदरलैंड से हेडिंग्ले में होगी। 21 जून को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ओल्ड ट्रेफर्ड में मुकाबला होगा। 25 जून को भारत और बांग्लादेश ओल्ड ट्रेफर्ड में आमने-सामने होंगे। भारत अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

Women T20 World Cup: IND vs PAK
Women T20 World Cup: IND vs PAK

Women T20 World Cup: कब खेला जाएगा फाइनल?

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women T20 World Cup:) में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 6-6 के 2 ग्रुप में रखा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप 2 टीमें सीधा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। इसके बाद फिर 5 जुलाई को टूर्नामेंट का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

डेट और दिन मैच वेन्यू टाइम/ समय
शुक्रवार, 12 जून इंग्लैंड बनाम श्रीलंका एजबेस्टन रात 11:00 बजे
शनिवार, 13 जून स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड दोपहर 3:00 बजे
शनिवार, 13 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड शाम 7:00 बजे
शनिवार, 13 जून वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड हैम्पशायर बाउल रात 11:00 बजे
रविवार, 14 जून बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड एजबेस्टन दोपहर 3:00 बजे
रविवार, 14 जून भारत बनाम पाकिस्तान एजबेस्टन शाम 7:00 बजे
मंगलवार, 16 जून न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका हैम्पशायर बाउल शाम 7:00 बजे
मंगलवार, 16 जून इंग्लैंड बनाम आयरलैंड हैम्पशायर बाउल रात 11:00 बजे
बुधवार, 17 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश हेडिंग्ले दोपहर 3:00 बजे
बुधवार, 17 जून भारत बनाम नीदरलैंड हेडिंग्ले शाम 7:00 बजे
बुधवार, 17 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान एजबेस्टन रात 11:00 बजे
गुरुवार, 18 जून वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड हेडिंग्ले रात 11:00 बजे
शुक्रवार, 19 जून न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड हैम्पशायर बाउल रात 11:00 बजे
शनिवार, 20 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड हैम्पशायर बाउल दोपहर 3:00 बजे
शनिवार, 20 जून पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश हैम्पशायर बाउल शाम 7:00 बजे
शनिवार, 20 जून इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड हेडिंग्ले रात 11:00 बजे
रविवार, 21 जून वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड दोपहर 3:00 बजे
रविवार, 21 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड शाम 7:00 बजे
मंगलवार, 23 जून न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड दोपहर 3:00 बजे
मंगलवार, 23 जून श्रीलंका बनाम आयरलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड शाम 7:00 बजे
मंगलवार, 23 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान हेडिंग्ले रात 11:00 बजे
बुधवार, 24 जून इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड रात 11:00 बजे
गुरुवार, 25 जून भारत बनाम बांग्लादेश ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड शाम 7:00 बजे
गुरुवार, 25 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड रात 11:00 बजे
शुक्रवार, 26 जून श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड रात 11:00 बजे
शनिवार, 27 जून पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड दोपहर 3:00 बजे
शनिवार, 27 जून वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड शाम 7:00 बजे
शनिवार, 27 जून इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड द ओवल रात 11:00 बजे
रविवार, 28 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड दोपहर 3:00 बजे
रविवार, 28 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड शाम 7:00 बजे
मंगलवार, 30 जून TBC बनाम TBC (सेमीफाइनल 1) द ओवल शाम 7:00 बजे
गुरुवार, 2 जुलाई TBC बनाम TBC (सेमीफाइनल 2) द ओवल रात 11:00 बजे
रविवार, 5 जुलाई TBC बनाम TBC (फाइनल) लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड शाम 7:00 बजे

Read More: IND vs ZIM: सूर्या-गंभीर की बढ़ी टेंशन, दो खिलाड़ियों की फॉर्म बनी टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द; किसी एक का प्लेइंग XI से पत्ता कटना तय!

जिम्बाब्वे को हराकर वेस्टइंडीज ने बदल दी पॉइंट्स टेबल की तस्वीर, भारत के लिए फायदा या नुकसान? समझें समीकरण

WI vs ZIM मैच में रनों की आई सुनामी, वानखेड़े मे फील्डर बने दर्शक, टूट गया छक्कों का महारिकॉर्ड