Suryakumar Yadav के सामने होगी बड़ा चैलेंज, पहली बार टी20 टूर्नामेंट में करेंगे कप्तानी, धोनी-रोहित के क्लब में होगी एंट्री?

Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) एशिया कप 2025 में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। जबकि शुभमन गिल को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए 15 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है।

iconPublished: 20 Aug 2025, 04:17 PM
iconUpdated: 20 Aug 2025, 04:20 PM

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 भारतीय टीम के लिए एक नया अनुभव लेकर आने वाला है। जिसके लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे और शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है।

यह पहली बार है जब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) किसी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे कई दिग्गजों ने एशिया कप में अलग मुकाम हासिल किया है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव पर एशिया कप 2025 जीतकर इन दिग्गजों के क्लब में शामिल होने का एक अलग दबाव होगा।

एशिया कप को जीतने वाले भारतीय कप्तान

एशिया कप पहली बार 1984 में वनडे फॉर्मेट में खेला गया था। जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। तब से लेकर अब तक वनडे और टी20 फॉर्मेट मिलकर कुल 16 एशिया कप खेले जा चुके हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 8 बार यह खिताब जीता है। इन 8 खिताबों को जीतने में पांच दिग्गज कप्तानों की अहम भूमिका रही है। ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि भारतीय टीम ने अब तक किन कप्तानों के नेतृत्व में एशिया कप का खिताब जीता है।

will Suryakumar Yadav enter MS Dhoni Rohit Sharma club 5 Indian captains who won Asia Cup title
  • सुनील गावस्कर: सुनील गावस्कर की कप्तानी में भारत ने पहली बार 1984 में एशिया कप अपने नाम किया था।
  • दिलीप वेंगसरकर: इसके बाद 1988 में दिलीप वेंगसरकर की कप्तानी में टीम इंडिया ने दूसरी बार ट्रॉफी जीती।
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन: मोहम्मद अजहरुद्दीन के नेतृत्व में भारत ने दो बार एशिया कप पर कब्जा जमाया, एक बार 1991 में और दूसरी बार 1995 में।
  • एमएस धोनी: टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी भारत को दो बार एशिया कप जिताया। उनके दौर में यह जीत 2010 और 2016 में मिली।
  • रोहित शर्मा: वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2018 और 2023 में एशिया कप की ट्रॉफी उठाई।

Suryakumar Yadav के टी20 कप्तानी के आंकड़े

2023 से 2025 तक, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अब तक कुल 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। जिसमें टीम इंडिया को 17 मैचों में जीत और चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, एक मैच टाई रहा। एक टी20 इंटरनेशनल कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का जीत प्रतिशत 77.27 है। ऐसे में ये आंकड़े इस बात के पुख्ता संकेत दे रहे हैं कि सूर्यकुमार की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप 2025 का खिताब जीत सकती है।

will Suryakumar Yadav enter MS Dhoni Rohit Sharma club 5 Indian captains who won Asia Cup title

एशिया कप 2025 में इंडिया का शेड्यूल

  • 10 सितंबर: भारत बनाम यूएई
  • 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
  • 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान
  • 20-26 सितंबर: सुपर-4 मैच (अबू धाबी और दुबई)
  • 28 सितंबर: फाइनल (दुबई)

Read More Here:

श्रेयस अय्यर को एशिया कप 2025 से क्यों हटाया गया? चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने दी सफाई

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कितने खेले हैं इंटरनेशनल टूर्नामेंट? एशिया कप 2025 स्क्वॉड अनाउंसमेंट से पहले देखें पूरी लिस्ट

Follow Us Google News