एमएस धोनी खेलेंगे अगला मैच? दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले फिटनेस पर आया अपडेट

एमएस धोनी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि वह अभी रिहैब में हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगले मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

iconPublished: 08 Apr 2026, 08:38 AM
iconUpdated: 08 Apr 2026, 08:44 AM

MS Dhoni fitness update: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं। टीम ने अब तक खेले तीनों मुकाबलों में हार झेली है और अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई है। ऐसे में फैंस की निगाहें अब टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी एमएस धोनी की वापसी पर टिकी हुई हैं।

धोनी की गैरमौजूदगी ने टीम के संतुलन को पूरी तरह प्रभावित किया है। काफ इंजरी के कारण वह शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहे और अब उनकी फिटनेस को लेकर जो अपडेट सामने आया है, उसने फैंस की चिंता और बढ़ा दी है।

काशी विश्वनाथन ने MS Dhoni की फिटनेस पर दिया अहम अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने एमएस धोनी की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि धोनी (MS Dhoni) इस समय रिहैब से गुजर रहे हैं और पूरी तरह फिट होने में अभी कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है।

MS Dhoni at a training session, Chennai, April 2, 2026

डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी से मिल सकती है राहत

टीम के लिए राहत की बात यह है कि डेवाल्ड ब्रेविस अब चोट से उबर रहे हैं। साइड स्ट्रेन के कारण वह शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अगले मैच तक उनके फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि उनकी उपलब्धता पूरी तरह उनकी रिकवरी पर निर्भर करेगी। अगर ब्रेविस फिट हो जाते हैं, तो टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिल सकती है।

अब तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं MS Dhoni

रिपोर्ट्स के मुताबिक एमएस धोनी (MS Dhoni) इस समय चेन्नई में ही हैं और रिहैब कर रहे हैं। वह अब तक एक भी मैच में टीम के साथ नजर नहीं आए हैं। गुवाहाटी में खेले गए पहले मैच से लेकर चेपॉक और फिर बेंगलुरु तक, धोनी टीम के साथ ट्रैवल नहीं कर पाए। ऐसे में उनकी वापसी को लेकर सस्पेंस और भी गहरा गया है।

MS Dhoni and Gurjapneet Singh have a chat, Chennai, April 2, 2026

पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे CSK, जीत की तलाश जारी

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस वक्त अंक तालिका में सबसे नीचे है। लगातार तीन हार के बाद टीम पर दबाव साफ नजर आ रहा है। अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला टीम के लिए बेहद अहम होने वाला है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके इस मैच को जीतकर वापसी करना चाहेगी और हार के सिलसिले को तोड़ने की पूरी कोशिश करेगी।

Read More: Bumrah vs Vaibhav: यॉर्कर किंग और राइजिंग स्टार के बीच टक्कर, किस 'धुरंधर' का दिखेगा दम?

MI vs RR: मुंबई या राजस्थान, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

मुश्किलों में घिरी दिल्ली कैपिटल्स, डीसी फैंस को करना होगा; 11.75 करोड़ वाले गेंदबाज की वापसी में लगेगा वक्त