T20 World Cup 2026 में एशिया कप वाले स्क्वॉड के साथ खेलेंगे सूर्यकुमार यादव? चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने दिया हिंट

Asia Cup 2025, T20 World Cup 2026: 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का एलान हो गया है। एशिया कप के लिए जैसे ही स्क्वॉड घोषित हुआ फैंस के मन में ये सवाल आने लगा कि क्या इसी स्क्वॉड के साथ टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप भी खेलेगी?

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 19 Aug 2025, 04:29 PM
iconUpdated: 19 Aug 2025, 04:45 PM

Asia Cup 2025, T20 World Cup 2026: एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का स्क्वॉड रिलीज हो चुका है। जिसमें कप्तानी की कमान सूर्यकुमार यादव को और उपकप्तानी की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है। एशिया कप के बाद से टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का अगला बड़ा टारगेट टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) होने वाला है जो अगले साल 2026 (T20 World Cup 2026) में खेला जाएगा।

ऐसे में एशिया कप 2025 का स्क्वॉड रिलीज होने के बाद फैंस ये सवाल करने लगे कि क्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में टीम इंडिया इसी स्क्वॉड के साथ उतरेगी? इस सवाल के जवाब में टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने बड़ी बात बोली है।

T20 World Cup 2026 में किस स्क्वॉड के साथ उतरेगा भारत?

टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि एशिया कप 2025 के लिए जिस भारतीय स्क्वॉड का चयन हुआ है वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए फाइनल स्क्वॉड नहीं है। अगरकर की बातों से ऐसा लग रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए टीम इंडिया में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

गिल उपकप्तान, श्रेयस अय्यर बाहर

बात करें एशिया कप 2025 के भारतीय स्क्वॉड की तो इसमें शुभमन गिल को उपकप्तानी की कमान सौंपी गई है। वहीं दूसरी ओर श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी खिलाड़ी को जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका दिलाई थी, उन्हें टीम से बाहर रखा गया है।

श्रेयस अय्यर के साथ ही भारतीय स्क्वॉड से यशस्वी जायसवाल भी गायब दिखे। हालांकि, जायसवाल को बतौर रिजर्व खिलाड़ी टीम में शामिल किया गया है। यशस्वी जायसवाल के साथ रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल का नाम भी शामिल है।

अय्यर और जायसवाल के बारे में क्या बोले अजीत अगरकर?

अय्यर और जायसवाल के बारे में बात करते हुए चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि, उनके लिए ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। अभिषेक अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और हमें गेंदबाजी का विकल्प भी दे रहे थे। ऐसे में दोनों (यशस्वी और अभिषेर) में से एक को बाहर होना पड़ा। श्रेयस अय्यर के साथ भी यही हुआ, इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।'

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह

Read More: Asia Cup 2025 के लिए रिलीज हुआ टीम इंडिया का स्क्वॉड, शुभमन गिल बने उपकप्तान, अय्यर-जायसवाल को नहीं मिली जगह

Asia Cup 2025: आरसीबी की जीत के बाद चमकी जितेश शर्मा की किस्मत, एशिया कप के लिए मिली भारतीय स्क्वॉड में जगह

Asia Cup 2025 इंडियन स्क्वॉड से यशस्वी जायसवाल का नाम गायब, फिर भी यूएई जाएंगे, क्या है मामला?

श्रेयस अय्यर को एशिया कप 2025 से क्यों हटाया गया? चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने दी सफाई

Follow Us Google News