Wiaan Mulder: वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर के साथ बीच मैदान एक हादसा हो गया। जिसमें वो बाल-बाल बचे।
बाल-बाल बचे वियान मुल्डर, बीच मैदान हुआ बड़ा हादसा; अगली ही गेंद पर मिचेल मार्श को किया आउट, VIDEO हो रहा वायरल

Table of Contents
SA vs AUS 2nd ODI, Wiaan Mulder: साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज खेलने गई थी। जहां 3 मैचों की वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से पीछे कर सीरीज में बढ़त और कब्जा जमा लिया है। वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर के साथ बीच मैदान एक हादसा हो गया।
इस हादसे में वियान मुल्डर (Wiaan Mulder) बाल-बाल बचे लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श को पवेलियन रवाना कर दिया। मैदान पर साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर के साथ क्या हुआ हादसा, आइए जानते हैं-
बाल-बाल बचे Wiaan Mulder
साउथ अफ्रीका से मिले लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम बैटिंग कर रही थी और 10वें ओवर में गेंदबाजी के लिए वियान मुल्डर आए। इस पारी में ये उनका पहला ओवर था और सामने स्ट्राइक पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श थे। मुल्डर (Wiaan Mulder) ने जैसे ही अपना रन-अप पूरा करके क्रीज के पास छलांग लगाने के लिए कूदे वो फिसल गए जिसके चलते वो बीच मैदान पर ही गिर गए।
Wiaan Mulder had a scary fall running in for his first delivery of the evening, but dismissed Mitch Marsh just moments later. #AUSvSA pic.twitter.com/XhA8blau3v
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 22, 2025
अगली ही गेंद पर किया मिचेल मार्श का शिकार
हालांकि, इस हादसे में उन्हें भयानक चोट तो नहीं आई पर सभी साथी खिलाड़ी उनके पास पहुंच गए। वियान ने यहां हार नहीं मानी और वो (Wiaan Mulder) दोबारा से गेंदबाजी के लिए गए। अगली ही गेंद पर उन्होंने कंगारू कप्तान मिचेल मार्श को पवेलियन रवाना कर दिया। मार्श का पुल शॉट सही से नहीं लगा और फील्डर के हाथों में आसान कैच चला गया। इस तरह साउथ अफ्रीकी पेसर ने गिरने के बाद जोरदार वापसी करते हुए टीम को बड़ी सफलता दिलाई।
Wiaan Mulder slips while bowling. pic.twitter.com/WbAYuHLMS5
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 22, 2025
क्या रहा मैच का हाल?
मुकाबले में अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट कर करारी शिकस्त दी। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दक्षिण अफ्रीका 49.1 ओवर में 277 रनों पर ऑलआउट हो गई। अफ्रीका के लिए मैथ्यू ब्रीट्जके और ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार पारियां खेलीं। ब्रीट्जके ने 78 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 88 रन स्कोर किए। वहीं स्टब्स ने 87 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रन बनाए।
🚨 MATCH RESULT 🚨
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) August 22, 2025
The Proteas followed up a dominant bowling display in the first ODI with another clinical performance in the second. 👏🇿🇦
They win the second ODI by 84 runs, sealing the series 2-0 with one match left to play. 🏏🔥#WozaNawe pic.twitter.com/j9C3EamZUi
साउथ अफ्रीका ने 84 रनों से जीता मुकाबला
रन चेज के लिए मैदान पर उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 37.4 ओवर में 193 रन पर ढेर हो गई। इस दौरान कंगारू टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 74 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 87 रन स्कोर किए। वहीं इस पारी में अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी ने सबसे ज्यादा विकेट लेते हुए पंजा खोला।