WI vs ITA: शे होप और शमार जोसेफ के दम पर वेस्टइंडीज का अजेय अभियान जारी, इटली को 42 रन से हराया

WI vs ITA: इटली के खिलाफ वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट की लगातार चौथी जीत अपने नाम की है। उन्होंने इटली को 42 रनों से हराया।

iconPublished: 19 Feb 2026, 03:43 PM
iconUpdated: 19 Feb 2026, 03:49 PM

WI vs ITA Match Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज का समापन शानदार अंदाज़ में करते हुए इटली को 42 रन से मात दी और अपने अजेय अभियान को बरकरार रखा। इस जीत के साथ कैरेबियाई टीम ने ग्रुप सी में खेले गए सभी चार मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया और सुपर-8 के लिए दमदार संदेश दे दिया।

166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की टीम वेस्टइंडीज की धारदार गेंदबाज़ी के सामने टिक नहीं सकी और 18 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। अब वेस्टइंडीज 23 फरवरी से सुपर-8 चरण में भारत, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप-1 में अपना अभियान शुरू करेगी।

WI vs ITA: शमार जोसेफ की घातक गेंदबाज़ी ने पलटा मैच

इस मुकाबले (WI vs ITA) में लक्ष्य का बचाव करते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। शमार जोसेफ ने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट झटके और इटली की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी। उनके साथ मैथ्यू फोर्ड ने किफायती गेंदबाज़ी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

Akeal Hosein struck in his second over, Italy vs West Indies, T20 World Cup, Kolkata, February 19, 2026

गुडाकेश मोटी ने दो और अकील हुसैन ने एक विकेट लेकर जीत पर मुहर लगाई। इटली की ओर से बेन मानेंटी ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि जे.जे. स्मट्स ने 27 गेंदों में 24 रन की धीमी पारी खेली, लेकिन टीम को संकट से बाहर नहीं निकाल सके।

WI vs ITA: शे होप ने कप्तानी पारी से संभाली टीम

इससे पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत साधारण रही, लेकिन कप्तान शे होप ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। होप ने 46 गेंदों पर 75 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनके अलावा रोस्टन चेज (24), शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 24) और मैथ्यू फोर्ड (नाबाद 16) ने उपयोगी योगदान दिया, जिससे टीम 6 विकेट पर 165 रन तक पहुंच सकी।

Ali Hasan sent back Brandon King in the second over, Italy vs West Indies, T20 World Cup, Kolkata, February 19, 2026

WI vs ITA: इटली के स्पिनरों ने रोकी रन गति

बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल पिच पर इटली के स्पिनरों ने अनुशासित गेंदबाज़ी कर वेस्टइंडीज को बड़े स्कोर से दूर रखा। बेन मानेंटी और कृशान कालुगामगे ने दो-दो विकेट लेकर मध्य ओवरों में रन गति पर लगाम लगाई और डेथ ओवर्स में भी कैरेबियाई बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। हालांकि 19वें ओवर में ग्रांट स्टीवर्ट के 19 रन लुटाने से वेस्टइंडीज को अंतिम क्षणों में गति मिली, जिसने स्कोर को प्रतिस्पर्धी बना दिया।

Read More: कंगारू कप्तान का Ego पड़ रहा भरी, 150 करोड़ भारतवासियों का लगा श्राप; एक बार फिर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह-अभिषेक नहीं खेलेंगे अगला मुकाबला? भारतीय कोच ने उठाया राज से पर्दा

अब सुपर-8 की बारी... आठ में से 7 टीमें कंफर्म, कौन हुआ बाहर और किसके खिलाफ होगा भारत का मुकाबला? जानें सारी डिटेल