Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी... विश्व क्रिकेट में मचाई सनसनी, फिर क्यों नहीं खेल सकते अगला वर्ल्ड कप? ये है बड़ी वजह

Vaibhav Suryavanshi फिलहाल 14 साल के हैं और अब से ठीक दो साल बाद होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप में वो 16 साल के हो जाएंगे, लेकिन इसके बावजूद वो टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। क्या है इसकी वजह आइए जानते हैं।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 06 Feb 2026, 09:40 PM
iconUpdated: 06 Feb 2026, 09:50 PM

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया ने एक बार फिर अंडर-19 विश्व कप पर कब्जा जमा लिया है। अंडर-19 का खिताब भारत की झोली में 6वीं बार आया है। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया।

इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने एक बार फिर से आग उगला। सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रनों की धुंआधार पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले और आखिरी अंडर-19 विश्व कप में खूब नाम कमाया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इतने अच्छे प्रदर्शन के बाद भी ये वैभव का आखिरी अंडर-19 वर्ल्ड कप कैसे हुआ?

क्यों नहीं खेल पाएंगे Vaibhav Suryavanshi?

वैभव सूर्यवंशी फिलहाल 14 साल के हैं और अब से ठीक दो साल बाद होने वाले संस्करण में वह 16 साल के हो जाएंगे, लेकिन उम्र कम होने के बावजूद वह टूर्नामेंट में नहीं खेले पाएंगे। दरअसल कुछ समय पहले BCCI ने एक नया नियम बनाया था। जिसके अनुसार अब कोई भी अंडर-19 खिलाड़ी एक ही सीजन में खेल सकता है। वहीं, विश्व कप से अलग भारतीय स्तर पर कोई खिलाड़ी दो सीजन से ज्यादा जूनियर टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

क्या कहता है BCCI का नियम?

बीसीसीआई के ये नियम बनाने के पीछे की वजह यह है कि अगर कोई भी क्रिकेटर एक बार अंडर-19 विश्व कप खेल लेता है, तो अगली बार उसके खेलने का कोई मतलब नहीं हैं। अगर किसी को प्रभावित करना होगा, तो वह एक ही बार में कर देगा, लेकिन फैसले के पीछे बड़ा कारण यह है कि जूनियर अंडर-19 विश्व कप दो साल के अंतराल पर होता है।

ऐसे में पिछले करीब दो कूच बिहार ट्रॉफी (घरेलू अंडर-19) में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अति प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का जमघट लग जाता है। ऐसे एक-दो नहीं, बल्कि कई पहलुओं से इन्हीं खिलाड़ियों से अगले अंडर-19 विश्व कप टीम बनाना तर्क और न्याय संगत हो जाता है। अगर पिछले विश्व कप वाले खिलाड़ी को खिलाया जाता, तो इससे किसी एक हकदार खिलाड़ी का हक मारा जाता।

सिर्फ एक बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी

अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसे सितारे उभरकर आए जो सिर्फ एक ही बार अंडर-19 विश्व कप खेले लेकिन इन्होंने अपने खेल से सीनियर टीम इंडिया में जगह बनाई। इस लिस्ट में विराट कोहली (2008), रोहित शर्मा (2006), शिखर धवन (2004) और युवराज सिंह (2000) जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

Virat Kohli U19 World Cup
Virat Kohli, U19 World Cup

ये खिलाड़ी दो बार खेल चुके अंडर-19 वर्ल्ड कप

साथ ही साथ भारतीय इतिहास में कोई भी खिलाड़ी दो से ज्यादा यानी तीन बार अंडर-19 विश्व कप में नहीं खेला है लेकिन दो बार जूनियर विश्व कप खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या अच्छी-खासी है। इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा, आवेश खान, रिकी भुई, सरफराज खान, विजय जोल, रितींदर सिंह सोढ़ी, मोहम्मद कैफ और अभिषेक शर्मा का नाम शामिल हैं।

Read More: U19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में बर्बाद हुआ इंग्लैंड, आयुष म्हात्रे की टीम ने रचा इतिहास, भारत छठी बार बना चैंपियन

30 चौके- छक्के, 175 रन... वैभव सूर्यवंशी ने अंग्रेजों को किया तहस-नहस, बना डाला ICC फाइनल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने किया एलान, कमेंटेटरों की लिस्ट हुई जारी; ये दिग्गज लगाएंगे चार चांद