'SHAME ON DESHDROHI DHONI' और 'NationalShameKohli' सोशल मीडिया पर क्यों हुआ ट्रेंड? यहां मिलेगा जवाब

SHAME ON DESHDROHI DHONI: सोशल मीडिया पर एमएस धोनी और विराट कोहली को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कोहली को 'NationalShameKohli' करके ट्रोल किया जा रहा है, जबकि धोनी को 'SHAME ON DESHDROHI DHONI' करके निशाना बनाया जा रहा है।

iconPublished: 18 May 2025, 05:53 PM
iconUpdated: 18 May 2025, 11:34 PM

Why SHAME ON DESHDROHI DHONI And National Shame Kohli Trending: सोशल मीडिया इस वक्त विराट कोहली और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी फैंस के लिए जंग का मैदान बना हुआ है। दोनों ही दिग्गजों के फैंस एक दूसरे को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'SHAME ON DESHDROHI DHONI' तेजी ट्रेंड हो रहा है, तो दूसरी तरफ 'NationalShameKohli' भी ट्रेंड होने में पीछ नहीं नजर आ रहा है। तो आइए जानते हैं कि आखिर क्यों फैंस धोनी और कोहली को ट्रोल कर रहे हैं।

हरभजन सिंह की बात से शुरू हुआ विवाद

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही में एक शो पर बात करते हुए कहा था कि असली फैंस सिर्फ धोनी के ही हैं। बाकी क्रिकेटर्स के फैंस तो ऐसे ही हैं। भज्जी ने कहा, "सिर्फ धोनी के फैंस असली हैं। बाकी क्रिकेटर्स के फैंस पेड सोशल मीडिया फैंस हैं।"

बस भज्जी की इस बात ने धोनी और कोहली के फैंस के बीच जंग पैदा कर दी। कोहली फैंस को लगा कि भज्जी ने उन पर निशाना साधा है, जिसके बाद एमएस धोनी का सोशल मीडिया पर ट्रोल होना ट्रेंड होने लगा। फिर धोनी के फैंस ने कोहली को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहां देखें धोनी और कोहली पर रिएक्शन...

एमएस धोनी पर रिएक्शन (SHAME ON DESHDROHI DHONI)

विराट कोहली पर रिएक्शन

एलिमिनेट हुई चेन्नई, प्लेऑफ की रेस में आरसीबी

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 के एलिमिनेट होने वाली पहली टीम बनी थी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। बेंगलुरु का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो चुका है। आरसीबी 17 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में अव्वल नंबर पर है। टीम को 2 मैच और खेलने हैं, जिसमें सिर्फ 1 जीत दर्ज करते ही टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

Read more:

RR vs PBKS मैच में खिलाड़ियों ने भारतीय सेना के लिए किया ऐसा काम जीता 140 करोड़ भारतीयों का दिल