22 की उम्र में ही RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिरला ने क्यों कहा था क्रिकेट को अलविदा? जानिए कैसा है उनका रिकॉर्ड

RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिरला ने महज 22 साल की उम्र में मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। जानिए उनके घरेलू करियर का रिकॉर्ड और IPL से जुड़ी कहानी।

iconPublished: 25 Mar 2026, 05:37 PM
iconUpdated: 25 Mar 2026, 06:27 PM

IPL 2026, Aryaman Birla Story: इंडियन प्रीमियर लीग में एक बड़ी डील के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को नया मालिक मिल चुका है। इस फ्रेंचाइजी को 16,700 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत में खरीदने वाले आर्यमन बिरला अब चर्चा के केंद्र में हैं। खास बात ये है कि आर्यमन सिर्फ बिजनेस बैकग्राउंड से ही नहीं, बल्कि क्रिकेट से भी जुड़ा हुआ नाम रहे हैं।

RCB के चेयरमैन बनने से पहले आर्यमन बिरला एक खिलाड़ी के तौर पर भी क्रिकेट में हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेला और आईपीएल का भी हिस्सा रहे। लेकिन हैरानी की बात ये है कि उनका क्रिकेट करियर महज 22 साल की उम्र में ही खत्म हो गया।

IPL 2026: 22 साल की उम्र में क्यों लिया संन्यास?

जिस उम्र में खिलाड़ी अपने करियर की शुरुआत करते हैं, उसी उम्र में आर्यमन बिरला ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने साल 2019 में यह बड़ा फैसला लिया था। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह उनकी मेंटल हेल्थ रही।आर्यमन ने खुद बताया था कि वो अपनी मानसिक स्थिति को प्राथमिकता देना चाहते हैं और इसी कारण उन्होंने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया। हालांकि, यह ब्रेक कभी खत्म नहीं हुआ और वो फिर मैदान पर वापसी नहीं कर सके।

From budding cricketer to boss: Know Aryaman Birla, the new RCB chairman

IPL 2026: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे

आर्यमन बिरला आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर भी जुड़े रहे हैं। IPL 2018 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, उन्हें उस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आईपीएल में एंट्री से पहले ही उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कदम रख लिया था। साल 2017 में उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था, जबकि 2018 में लिस्ट ए क्रिकेट में भी अपना पहला मैच खेला।

Meet Aryaman Birla, RCB's newly appointed chairman and former Rajasthan Royals pick - Crictoday

IPL 2026: घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा रिकॉर्ड?

अगर आर्यमन बिरला के घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उनका करियर बहुत लंबा नहीं रहा। उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए कुल 9 फर्स्ट क्लास और 4 लिस्ट ए मुकाबले खेले। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 27.60 की औसत से 414 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां उन्होंने 12.00 की औसत से सिर्फ 36 रन बनाए।

Read More: IPL 2026: सरकारी नौकरी के बाद रिंकू सिंह को KKR टीम में भी मिला बड़ा प्रमोशन, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Ben Duckett ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ; होगी कड़ी कार्रवाई, लगेगा बैन या मिलेगी और भी बड़ी सजा?

अब इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दिया पाकिस्तान को धोखा, PSL छोड़ थामा IPL का साथ; धोनी की टीम से जुड़ा क्रिकेटर