Rinku Singh: क्यों नहीं हो रही रिंकू सिंह-प्रिया की शादी? दुल्हन के पिता तूफानी सरोज ने बता डाला सच; जानें पूरा मामला

Rinku Singh And Priya Saroj: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी पर ब्रेक क्यों लगा है इसका खुलासा प्रिया के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने कर दिया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 19 Mar 2026, 10:29 PM
iconUpdated: 19 Mar 2026, 10:44 PM

Rinku Singh And Priya Saroj: टीम इंडिया के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह के दोस्त कुलदीप यादव ने हाल ही में मसूरी में शादी की और लखनऊ में रिसेप्शन दिया। कुलदीप यादव की शादी में रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ शामिल हुए।

रिंकू सिंह और कुलदीप यादव की सगाई एक ही साल और एक ही महीने में हुई थी। एक ओर कुलदीप यादव ने वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे भी ले लिए तो रिंकू सिंह की शादी की कोई चर्चा ही नहीं है। ऐसे में रिंकू और प्रिया सरोज की शादी पर ब्रेक क्यों लगा है इसका खुलासा प्रिया के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने किया है।

क्या बोले तूफानी सरोज?

तूफानी सरोज ने बताया कि शादी इसी साल होने की पूरी संभावना है। हालांकि अभी तक शादी की तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही दोनों परिवार आपस में बैठकर इस पर अंतिम फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि मंगनी के बाद अब अगला कदम शादी का ही है और इसे लेकर तैयारियां भी जल्द शुरू हो सकती।

Rinku Singh and Priya Saroj
Rinku Singh and Priya Saroj

Rinku Singh के पिता का निधन

उन्होंने बताया कि शादी की तारीख तय न होने की एक बड़ी वजह रिंकू सिंह के पिता का हाल ही में हुआ निधन है। इस दुखद परिस्थिति के कारण परिवार में शोक का माहौल था, जिससे शादी की चर्चा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। अब स्थिति सामान्य होने के बाद दोनों परिवार इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

जल्द होगी Rinku Singh और प्रिया सरोज की शादी

तूफानी सरोज ने यह भी कहा कि समय को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय लेना जरूरी है। वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, जिसकी तैयारियां पहले से ही शुरू हो जाती हैं। वहीं रिंकू सिंह का क्रिकेट शेड्यूल भी काफी व्यस्त रहता है, लगातार मैच और दौरे चलते रहते हैं। ऐसे में दोनों परिवार यह चाहते हैं कि शादी ऐसे समय में हो, जब सभी लोग आसानी से शामिल हो सकें।

Read More: पिता के निधन के बावजूद टीम इंडिया से जुड़े रहे रिंकू सिंह, कोच गंभीर ने सराहा जज्बा और समर्पण

'काश आप मेरे पास होते...' पिता का सपना पूरा करने के बाद रिंकू सिंह हुए इमोशनल, पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात

T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कुलदीप यादव की नई पारी, वंशिका संग जल्द लेंगे सात फेरे; सामने आई डेट