IND vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने क्यों गंवाया दूसरा वनडे? कप्तान शुभमन गिल ने बताया असली सच

IND vs NZ 2nd ODI, Shubman Gill: शुभमन गिल ने बताया कि आखिर क्यों टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा।

iconPublished: 14 Jan 2026, 11:28 PM
iconUpdated: 14 Jan 2026, 11:50 PM

IND vs NZ 2nd ODI, Shubman Gill: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे (IND vs NZ 2nd ODI) राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। मैच में टीम इंडिया को कीवियों के सामने 7 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल करते हुए खुद को बरकरार रखा है। मैच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने हार का असली कारण बताया।

गिल ने हार के पीछे खराब फील्डिंग से लेकर मिडिल ओवरों में विकेट ना चटका पाने को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजों पर भी ठीकरा फोड़ा। तो आइए जानते हैं कि गिल ने क्या कुछ कहा।

मिडिल ऑवर में विकेट नहीं ले पाना (IND vs NZ 2nd ODI)

गिल ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा, "हम बीच के ओवरों में विकेट नहीं ले सके। अगर पांच फील्डर अंदर हों और बीच के ओवरों में विकेट लेना जारी रहे, तो 15-20 रन और जोड़ लेने के बावजूद भी स्थिति बहुत मुश्किल हो जाती है। और अगर आप बीच के ओवरों में विकेट नहीं लेते हैं, तो लक्ष्य को रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है।"

IND vs NZ 2nd ODI Highlights

क्यों रुकी टीम इंडिया की पारी? (IND vs NZ 2nd ODI)

आगे बात करते हुए गिल ने कहा, "इस तरह की विकेटों पर जैसे ही पार्टनरशिप बनती है, सेट बल्लेबाज को बड़ा स्कोर बनाना होता है क्योंकि बाद में आने वाले बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है। आखिर में हमें बोर्ड पर एक अच्छा टारगेट मिल गया और हमने पहले 10 ओवरों में असाधारण से अच्छी गेंदबाजी की। गेंदबाजी में हमें जिस तरह की शुरुआत मिली। हम उन्हें दबाव में लाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्होंने मिडिल ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाज की।"

IND Vs NZ 2nd ODI

खराब फील्डिंग पर क्या बोले गिल? (IND vs NZ 2nd ODI)

गिल ने टीम इंडिया की खराब फील्डिंग को लेकर बात करते हुए कहा, "पिछले मैच में भी हमने कुछ कैच छोड़े थे। एक बात यह है कि हम हमेशा, खासकर इस टीम के साथ फील्डिंग में बेहतर होने की कोशिश करते हैं। यह एक ऐसा पहलू है जिसमें हम हमेशा सुधार करने की कोशिश करते रहते हैं। हां, अगर आप मौके का फायदा नहीं उठाते हैं, तो इस फॉर्मेट में हमेशा हार ही मिलती है।"

Read more: WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की पहली जीत, यूपी वॉरियर्स को करना पड़ा लगातार तीसरी हार का सामना; जानें मैच का पूरा हाल

Daryl Mitchell: भारत के लिए काल बने डेरिल मिचेल, दूसरे वनडे में शतक जड़कर विराट कोहली का छिना ताज!

IND vs NZ: केएल राहुल का शतक नहीं आया काम, डैरिल मिशेल की शानदार सेंचुरी से न्यूजीलैंड ने जीता दूसरा वनडे