T20 World Cup 2026 के लिए BCCI ने क्यों नहीं किया रिजर्व प्लेयर का नाम घोषित? देवजीत सैकिया ने किया बड़ा खुलासा

T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कई खिलाड़ी नजरअंदाज भी हुए। हालांकि, बीसीसीआई ने टीम इंडिया के रिजर्व खिलाड़ियों का ऐलान नहीं किया। क्या है इसकी वजह?

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 21 Dec 2025, 02:21 PM
iconUpdated: 21 Dec 2025, 02:45 PM

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा की।

टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कई खिलाड़ी नजरअंदाज भी हुए। हालांकि, बीसीसीआई ने टीम इंडिया के रिजर्व खिलाड़ियों का ऐलान नहीं किया। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।

क्या है रिजर्व प्लेयर्स नियम?

जब आईसीसी इवेंट के लिए टीम चुनी जाती है तो स्टैंडबाय या रिजर्व खिलाड़ी भी उसमें होते हैं। अब कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान चोटिल होता है तो बैकअप खिलाड़ियों में से उनकी जगह चुना जाता है। पिछले टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में शुभमन गिल के साथ रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान स्टैंडबाय खिलाड़ी थे। चैंपियंस ट्रॉफी में यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे स्टैंडबाय के रूप में चुने गए थे।

Image

T20 WC 2026 के लिए क्यों नहीं चुने गए रिजर्व खिलाड़ी?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए BCCI ने केवल 15 खिलाड़ियों का नाम घोषित किया। बोर्ड ने रिजर्व खिलाड़ियों का ऐलान नहीं किया। इसकी वजह खुद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताई है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि क्योंकि विश्व कप 2026 भारत में खेला जाएगा, इसलिए वे किसी खास स्टैंडबाय खिलाड़ी का नाम नहीं बताना चाहते हैं।

T20 World Cup 2026, Suryakumar Yadav and Devajit Saikia
T20 World Cup 2026, Suryakumar Yadav and Devajit Saikia

भारत में टूर्नामेंट है तो जरूरत पड़ने पर किसी भी खिलाड़ी को टीम में कभी भी आसानी से शामिल किया जा सकता है। जब टूर्नामेंट (T20 World Cup 2026) दूसरे देश में होता है तो खिलाड़ियों को भारत से दूसरे देश भेजने में काफी समय लगता है। इसलिए हमने रिजर्व खिलाड़ियों का ऐलान नहीं किया।

T20 World Cup 2026 के लिए भारत का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)

Read More: Ashes: एडिलेड में हुआ बड़ा हादसा, लाइव मैच में इस खिलाड़ी को लगी ऐसी भयांनक चोट; बैसाखी का लेना पड़ा सहारा

'घर जाओ, नजर उतरवाओ...' टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद किसने दी गिल को ये सलाह? शुभमन को चुभेगी ये बात!

WTC 2025-27 Points Table: एशेज के तीसरे टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, क्या भारत को हुआ नुकसान? देखें टॉप-5 टीमें