6,6,6,6,6...’ कौन है 5 गेंदों में 5 छक्के जड़ने वाला 23 साल का सलील अरोड़ा? IPL 2026 से पहले मचाई सनसनी

सनराइजर्स हैदराबाद के 23 साल के सलील अरोड़ा ने 5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर IPL 2026 से पहले सनसनी मचा दी, जानिए कौन हैं ये युवा बल्लेबाज।

iconPublished: 22 Mar 2026, 07:02 PM

Who is Salil Arora? इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस सीजन को लेकर फैंस के बीच भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। टीम के एक युवा बल्लेबाज ने प्रैक्टिस मैच में ऐसा धमाका किया कि हर तरफ उसी की चर्चा हो रही है।

5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर मचाया तहलका

शनिवार (21 मार्च) को खेले गए इंट्रा-स्क्वॉड मैच में 23 साल के सलिल अरोड़ा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया। डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे सलिल ने महज 16 गेंदों में 47 रन ठोक दिए और उनका स्ट्राइक रेट 300 से भी ज्यादा रहा।

इस दौरान उन्होंने लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़ दिए, जो इस प्रैक्टिस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण बन गया। सलिल ने जयदेव उनादकट के ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छक्के लगाए और फिर अगले ओवर में तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर सनसनी मचा दी।

कौन हैं सलील अरोड़ा?

सलिल अरोड़ा घरेलू क्रिकेट में पंजाब की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह इससे पहले भी घरेलू टूर्नामेंट्स में अपनी विस्फोटक पारियों से चर्चा में रह चुके हैं। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने झारखंड के खिलाफ 39 गेंदों में शतक जड़ा था और 45 गेंदों में नाबाद 125 रन बनाकर सबको चौंका दिया था।

Gitansh Khera defends one as Salil Arora looks on from behind the stumps, Mohali vs Amritsar, final, day 1, Katoch Shield Trophy, Amritsar, September 16, 2023

IPL 2026 ऑक्शन में मिली बड़ी रकम

सलिल अरोड़ा ने IPL 2026 ऑक्शन में खुद को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रखा था। उनके प्रदर्शन को देखते हुए कई टीमों ने उनमें दिलचस्पी दिखाई, लेकिन अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 1.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया। यह रकम उनके बेस प्राइस से पांच गुना ज्यादा थी, जो उनकी प्रतिभा और संभावनाओं को दर्शाती है।

Read More: IPL 2026 शुरू होने से पहले CSK टीम पर लगा ग्रहण, नाथन एलिस के बाद अब एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल; धोनी ब्रिगेड पर छाया संकट!

IPL 2026 से पहले केकेआर को मिली बड़ी राहत, 18 करोड़ का 'बेबी मलिंगा' हुआ पूरी तरह से फिट

IPL 2026 पर छाया 'चोटों' का साया, एक-दो नहीं पूरे 7 खिलाड़ियों ने किया परेशान; लिस्ट में इंडियन क्रिकेटर भी शामिल