Who is Paul Reiffel: लॉर्ड्स टेस्ट में भले टीम इंडिया को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा पर उससे ज्यादा चर्चा पॉल राइफल नाम के शख्स की है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस शख्स को भारत की हार का जिम्मेदार बता रहे हैं।
कौन है पॉल राइफल? लॉर्ड्स में भारत की हार के बाद लगातार हो रहे ट्रोल, अश्विन ने भी सुनाई खरी-खोटी
Who is Paul Reiffel: लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया की 22 रनों की हार के बाद से एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स भारत की हार का असली जिम्मेदार पॉल राइफल को बता रहे हैं। कौन है पॉल राइफल? जिसकी गलतियों की वजह से टीम इंडिया को लॉर्ड्स में हार का सामना करना पड़ा।
आगे बढ़ने से पहले बता दें कि टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने आई है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने दो मुकाबले को गंवा दिए है। जिसके कारण इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 से बढ़त भी बना ली है। टेस्ट सीरीज का अगला मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की हार के बाद घिरे पॉल राइफल
लॉर्ड्स टेस्ट के खत्म होने के साथ ही अंपायर पॉल राइफल (Paul Reiffel) एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। सोशल मीडिया से लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन तक ने उनपर भारत की हार का ठिकरा फोड़ा है। लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन पॉल राइफल ने कुछ गलत फैसले दिए जिसके चलते नतीजा ये रहा कि भारत को इस मुकाबले में 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा।