Mangesh Yadav: 2 दिन पहले किया डेब्यू, अब RCB ने बना दिया मंगेश यादव को करोड़पति; जानिए कौन हैं ये खिलाड़ी

Mangesh Yadav: आईपीएल ऑक्शन 2026 में आरसीबी ने दो दिन पहले डेब्यू करने वाले युवा लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज़ मंगेश यादव को 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

iconPublished: 17 Dec 2025, 12:50 PM
iconUpdated: 17 Dec 2025, 12:51 PM

आईपीएल ऑक्शन 2026 ने एक बार फिर दिखा दिया कि यह मंच रातों-रात किस्मत बदलने की ताकत रखता है। इस नीलामी में कई बड़े नामों पर करोड़ों बरसे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसे खिलाड़ी की रही, जिसने दो दिन पहले ही घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया और अब आईपीएल की बदौलत करोड़पति बन गया।

हम बात कर रहे हैं युवा लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज़ मंगेश यादव की, जिन पर विराट कोहली वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खुलकर भरोसा दिखाया। महज 30 लाख के बेस प्राइस से शुरू हुई बोली 5.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई और देखते ही देखते मंगेश IPL 2026 ऑक्शन की बड़ी कहानियों में शामिल हो गए।

दो दिन पहले किया डेब्यू, अब IPL करोड़पति

मंगेश यादव (Mangesh Yadav) ने 14 दिसंबर को भारत के घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की ओर से डेब्यू किया था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में उन्होंने एक विकेट लिया। इसके बाद पंजाब के खिलाफ मैच में मंगेश ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी प्रभावित किया। उन्होंने 12 गेंदों में 28 रन ठोके और गेंदबाज़ी में तीन ओवर में 38 रन देकर दो विकेट झटके। महज दो टी20 मैचों में उनके नाम तीन विकेट दर्ज हो चुके हैं।

रजत पाटिदार की कप्तानी में खेलते हैं Mangesh Yadav

मंगेश यादव (Mangesh Yadav) मध्य प्रदेश की टीम में रजत पाटिदार की कप्तानी में खेलते हैं। पाटिदार उन्हें पहले से जानते हैं और यही कनेक्शन आरसीबी के लिए भी अहम साबित हुआ। फ्रेंचाइज़ी को एक ऐसा गेंदबाज़ मिला है, जो नई गेंद से विकेट निकाल सकता है और जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में तेजी से रन भी बना सकता है।

Image

अंडर-23 और MP T20 लीग में बरपाया था कहर

घरेलू सीनियर टीम में आने से पहले मंगेश यादव (Mangesh Yadav) ने अंडर-23 क्रिकेट और एमपी टी20 लीग में जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। अंडर-23 स्तर पर उन्होंने आठ मैचों में 18 विकेट झटके और उनका इकॉनमी रेट 6 से कम रहा। वहीं एमपी टी20 लीग के छह मुकाबलों में उनके नाम 14 विकेट दर्ज हैं। यही लगातार प्रदर्शन आरसीबी की नजरों में उन्हें खास बनाता गया।

उत्तर प्रदेश में जन्म, मध्य प्रदेश से पहचान

मंगेश यादव (Mangesh Yadav) का जन्म उत्तर प्रदेश के मऊ में हुआ, लेकिन प्रोफेशनल क्रिकेट वह मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं। घरेलू क्रिकेट में कदम रखे अभी कुछ ही दिन हुए हैं और इतनी जल्दी IPL का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलना किसी सपने से कम नहीं। अब मंगेश यादव पर सबकी नजरें होंगी, जब वह आईपीएल 2026 में आरसीबी की जर्सी में अपनी रफ्तार और स्विंग से बल्लेबाज़ों को चुनौती देते नजर आएंगे।

Read more: IPL 2026 DC Squad: आकिब डार से डेविड मिलर तक, दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों पर लुटाए पैसे; देखें Delhi Capitals का पूरा स्क्वॉड

Akeal Hosein: अकील हुसैन ने 12 साल पहले देखा था रवींद्र जडेजा बनने का ख्वाब, CSK ने किया पूरा; पुराना पोस्ट वायरल

Ashok Sharma: गुजरात टाइटंस ने चुपचाप सिर्फ 90 लाख में खरीदा धुआंधार गेंदबाज, लगातार 150 KMPH पर करता हैं गेंदबाजी