कौन है मल्लिका सागर? आईपीएल के बाद अब WPL 2026 ऑक्शन की करेगी मेजबानी, जानें नेटवर्थ

आईपीएल की पहली महिला ऑक्शनियर मल्लिका सागर अब WPL 2026 मेगा ऑक्शन की कमान संभाल रही हैं। आइए उनके और उनके नेटवर्थ के बारे में जानते है।

iconPublished: 27 Nov 2025, 02:47 PM
iconUpdated: 27 Nov 2025, 02:54 PM

Who is Mallika Sagar? WPL 2026 मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में शुरू होने जा रहा है। एक दिन चलने वाले इस बड़े इवेंट में दुनिया भर की 277 महिला खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। मगर इस बार स्पॉटलाइट सिर्फ खिलाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि उस शख्स पर भी है जो इस ऐतिहासिक नीलामी की कमान संभाल रही हैं और उनका नाम है मल्लिका सागर।

आईपीएल इतिहास की पहली महिला ऑक्शनियर बनने के बाद अब वह WPL 2026 मेगा ऑक्शन की मेजबानी कर रही हैं। मल्लिका की यह भूमिका भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास है, क्योंकि वह न सिर्फ एक अनुभवी ऑक्शनियर हैं, बल्कि महिलाओं के लिए खेल प्रशासक और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में एक प्रेरणादायक चेहरा भी बन चुकी हैं।

कौन हैं Mallika Sagar?

मल्लिका सागर (Mallika Sagar) ने 2024 में आईपीएल के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा था। उन्होंने ह्यूग एडमीड्स की जगह लेते हुए IPL की पहली महिला ऑक्शनियर बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले 2023 के आईपीएल ऑक्शन में एडमीड्स के अचानक बेहोश होने के बाद मल्लिका ने कमान संभाली थी और अपनी शांत, सटीक और प्रभावशाली प्रस्तुति से हर किसी को प्रभावित कर दिया था।

Image

नीलामी की दुनिया में शानदार करियर

मल्लिका सागर (Mallika Sagar) मुंबई की रहने वाली हैं और एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अमेरिका के ब्रिन मॉर कॉलेज, फिलाडेल्फिया से आर्ट हिस्ट्री की पढ़ाई की और फिर 2001 में दुनिया की प्रतिष्ठित नीलामी संस्था क्रिस्टीज़ से अपने करियर की शुरुआत की। सिर्फ 26 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आर्ट ऑक्शन की दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी।

स्पोर्ट्स लीग में कैसे हुई एंट्री?

आर्ट वर्ल्ड में सफल करियर बनाने के बाद मल्लिका (Mallika Sagar) ने 2021 में खेल की दुनिया में कदम रखा। वह प्रो कबड्डी लीग (PKL) की पहली महिला ऑक्शनियर बनीं। PKL में उनकी सफलता ने BCCI का ध्यान खींचा और वहीं से उनकी IPL में एंट्री संभव हुई। IPL ऑक्शन में उनकी मजबूत पकड़, तेज़ी, और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति ने उन्हें देश के सबसे बड़े क्रिकेट प्रोजेक्ट्स का अहम हिस्सा बना दिया।

Image

कितनी है मल्लिका सागर की नेटवर्थ

रिपोर्ट्स के अनुसार, मल्लिका (Malllika Sagar) की नेटवर्थ लगभग 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 126 करोड़ रुपये आंकी जाती है। वह एक बेहद आलीशान जिंदगी जीती हैं और आईपीएल, WPL तथा PKL जैसे बड़े स्पोर्ट्स ऑक्शनों की मेजबानी करके करोड़ों रुपये कमाती हैं।

Read More: WPL 2026 Auction के नियम, हर टीम के पर्स में कितना पैसा और किस फ्रेंचाइजी ने किसे किया रिटेन? एक क्लिक में जानें सारी डिटेल

WPL 2026 Auction Live Streaming: कब और कहां होगी डब्लूपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाइल में यहां फ्री दे सकेंगे नीलामी

'आओ दुबे जी, मजे लो जरा...' वाइफ रितिका और दोस्त अमित के साथ नए फॉर्महाउस को देखने चले रोहित शर्मा, मजेदार VIDEO हो रहा वायरल