कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका? जिनके प्यार में बोल्ड हुए टीम इंडिया के स्टार स्पिनर

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानिए कौन हैं वंशिका, क्या करती हैं और कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी।

iconPublished: 13 Mar 2026, 10:14 PM
iconUpdated: 13 Mar 2026, 10:29 PM

Who is Kuldeep Yadav fiance Vanshika Chadha? टीम इंडिया के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को चकमा देने वाले कुलदीप अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका कौन हैं।

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की शादी 14 मार्च को होने वाली है और इससे पहले शादी से जुड़े कई कार्यक्रम भी शुरू हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी कुलदीप की शादी की तैयारियों और समारोह से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसे में फैंस वंशिका के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

कौन हैं Kuldeep Yadav की होने वाली पत्नी वंशिका

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की होने वाली पत्नी का नाम वंशिका चड्ढा है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम योगेंद्र सिंह चड्ढा है, जो एलआईसी में कार्यरत हैं। वंशिका की शुरुआती पढ़ाई कानपुर में ही हुई और उन्होंने साल 2017 में सेंट मैरी स्कूल से 12वीं पास की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं, जहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और फिलहाल वहीं नौकरी भी कर रही हैं।

Who is Vanshika Chadha? Meet T20 World Cup winner Kuldeep Yadav's bride-to-be | Cricket News - The Times of India

बचपन की दोस्ती से शुरू हुई लव स्टोरी

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और वंशिका का रिश्ता कोई नया नहीं है। दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं और लंबे समय तक अच्छे दोस्त भी रहे हैं। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों ने जीवनभर साथ निभाने का फैसला किया है। करीबी लोगों के मुताबिक दोनों का रिश्ता काफी समय से मजबूत था और परिवार की सहमति के बाद शादी का फैसला लिया गया। अब दोनों 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

2025 में हुई थी सगाई

कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। इस समारोह में दोनों परिवारों के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए थे। अब शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी की जाएंगी, जबकि 14 मार्च को शादी होगी। इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

Kuldeep Yadav-Vanshika wedding in Mussoorie on March 14: Virat Kohli, Rohit Sharma likely guests - India Today

मसूरी में होगी भव्य शादी

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और वंशिका की शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में होने वाली है। खबरों के मुताबिक इस शादी में करीब 200 मेहमान शामिल होंगे। शादी के लिए होटल सवॉय को मुख्य वेन्यू बनाया गया है। इसके अलावा जेडब्ल्यू मैरियट और फॉर्च्यून होटल में मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। जानकारी के मुताबिक शादी में पर प्लेट करीब 6000 रुपये का खास पहाड़ी मेन्यू रखा गया है, जिसमें मडुवे की रोटी, लाल चावल, गहत की दाल, चैंसू, कंडाली का साग, कुमाऊनी रायता और झंगोरे की खीर जैसे पारंपरिक व्यंजन शामिल होंगे।

Read More: T20 World Cup खत्म होते ही वेस्टइंडीज क्रिकेट में आया भूचाल, मैच फिक्सिंग मामले में ICC ने लिया सख्त एक्शन

IPL 2026: आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों का कब आएगा शेड्यूल? BCCI ने शेयर किया बड़ा अपडेट

सूर्यकुमार यादव ने जब जब सुपर-8 में अक्षर पटेल को किया था टीम से ड्रॉप, गुस्से से आग-बबूला हो उठे थे 'बापू'; बताया पूरा किस्सा