WPL Auction: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन में कई इंटरनेशनल स्टार्स की बोली के बीच, इंडियन प्लेयर भारती फूलमाली (Bharti Fulmali) के लिए बोली ने जबरदस्त उत्साह पैदा किया। मौजूदा टीम गुजरात जायंट्स ने आखिरकार बोली जीत ली, जिससे मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी निराश हो गईं।
WPL Auction: कौन हैं भारती फूलमाली? जिसे नहीं खरीद पाने पर उदास हुईं नीता अंबानी, इस टीम ने तोड़ा मुंबई की मालकिन का दिल
Who is Bharti Fulmali: वीमेन प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में हुए इस ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी और कई नए चेहरे सुर्खियों में रहे। इस दौरान जहां कुछ बड़े नाम हैरान करने वाले तरीके से अनसोल्ड रहे, वहीं कुछ खिलाड़ियों ने फैंस और फ्रेंचाइजी का पूरा ध्यान अपनी ओर खींचा।
इनमें से एक थीं महाराष्ट्र की टैलेंटेड खिलाड़ी भारती फूलमाली (Bharti Fulmali), जिनके लिए टीमों के बीच कड़ा मुकाबला था। नीता अंबानी भी ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल न किए जाने पर दुख जताती हुई दिखीं।
RTM कार्ड से पलटा मुंबई इंडियंस का खेल
भारती फुलमाली एक क्लीन-हिटिंग बैटर हैं जो पहले गुजरात जायंट्स के लिए खेल चुकी हैं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। गुजरात जायंट्स ने उन्हें बेस प्राइस पर खरीदने के लिए बोली लगाई। फिर मुंबई इंडियंस ने बोली बढ़ाकर 35 लाख रुपये कर दी। इसके बाद यूपी वॉरियर्स ने भी बोली लगाई, लेकिन मुंबई इंडियंस ने फिर बोली बढ़ाकर 45 लाख रुपये कर दी। फिर गुजरात जायंट्स ने अपने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया। मुंबई इंडियंस ने बोली बढ़ाकर 70 लाख रुपये कर दी, और गुजरात जायंट्स ने इसे मान लिया।
कौन हैं Bharti Fulmali?
अमरावती (महाराष्ट्र) की रहने वाली भारती फूलमाली (Bharti Fulmali) का जन्म 11 अक्टूबर 1994 को हुआ था। वे राइट-हैंड बल्लेबाज के साथ-साथ राइट-आर्म मीडियम पेसर भी हैं। घरेलू स्तर पर वे विदर्भ महिला टीम के लिए खेलती हैं और 2024 से गुजरात जायंट्स का हिस्सा बनी हुई हैं।
भारती फूलमाली के डब्ल्यूपीएल आंकड़े
डब्ल्यूपीएल में अब तक खेले गए 19 मैचों में भारती फूलमाली ने 49.25 की औसत से 197 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। उनकी यही स्थिर बल्लेबाजी और मैच फिनिश करने की क्षमता उन्हें ऑक्शन में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बनाती है।