कौन हैं 23 साल के शिवांग कुमार? SRH के लिए केकेआर के खिलाफ किया IPL डेब्यू, जानें पूरी कहानी

23 साल के चाइनामैन गेंदबाज शिवांग कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कोलकाता के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाने वाले इस खिलाड़ी को भविष्य का बड़ा सितारा माना जा रहा है।

iconPublished: 02 Apr 2026, 08:36 PM
iconUpdated: 02 Apr 2026, 08:42 PM

आईपीएल 2026 में हर सीजन की तरह इस बार भी नए चेहरों ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक ऐसे खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दिया, जिसके नाम से अभी तक ज्यादा फैंस परिचित नहीं थे, लेकिन उसकी काबिलियत ने क्रिकेट जानकारों का ध्यान जरूर खींचा हुआ है।

23 साल के शिवांग कुमार ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत ऐसे समय पर की है जब टीम को एक खास गेंदबाज की जरूरत थी। उनकी गेंदबाजी शैली और घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी आईपीएल में बड़ा नाम बन सकता है।

कौन हैं Shivang Kumar?

शिवांग कुमार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं और फिलहाल मध्य प्रदेश की घरेलू टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। 23 वर्षीय यह खिलाड़ी एक खास तरह के गेंदबाज हैं चाइनामैन, यानी बाएं हाथ के कलाई स्पिनर। उनकी गेंदबाजी शैली काफी हद तक भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव से मिलती-जुलती है।

IPL 2026, KKR vs SRH: Who is Shivang Kumar? Sunrisers Hyderabad's Noor Ahmad makes IPL debut against Kolkata Knight Riders - India Today

चाइनामैन गेंदबाज होने के कारण शिवांग गेंद को दोनों दिशाओं में घुमा सकते हैं, जो उन्हें किसी भी बल्लेबाज के लिए खतरनाक बनाता है। आईपीएल 2026 के नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया था। खास बात ये है कि शिवांग सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं उनका टी20 स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा है।

घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन

शिवांग कुमार को आईपीएल तक पहुंचाने में उनके घरेलू क्रिकेट प्रदर्शन की बड़ी भूमिका रही है। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने सिर्फ 3 मैचों में 10 विकेट झटककर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था। खासतौर पर कर्नाटक के खिलाफ 45 रन देकर 5 विकेट लेना उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुआ।

Shivang Kumar, IPL 2026: 14 साल की उम्र में डाल दिए हथियार, फिर एक फिल्म ने बदली जिंदगी, जानिए कौन हैं शिवांग कुमार? | Ipl 2026 who is shivang kumar Kolkata Knight

इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने 4 मैचों में 4 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की। उनके इस प्रदर्शन को देखकर भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी उन्हें उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया था, जिन पर आईपीएल 2026 में नजर रखी जानी चाहिए।

14 साल की उम्र में छोड़ दिया था क्रिकेट

शिवांग कुमार की कहानी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संघर्ष और वापसी की मिसाल भी है। महज 14 साल की उम्र में अंडर-14 टीम में चयन नहीं होने के बाद उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली थी और करीब पांच महीने तक खेल से दूर रहे। हालांकि, उनके भाई ने उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म देखने की सलाह दी। इस फिल्म में धोनी के संघर्षों को देखकर शिवांग को दोबारा प्रेरणा मिली और उन्होंने क्रिकेट में वापसी करने का फैसला किया।

Read More: 'बेंच पर बैठने नहीं आया...' अर्जुन तेंदुलकर ने क्यों छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ? IPL 2026 के बीच पहली बार तोड़ी चुप्पी