Ashes 2025-26 की भिड़ंत शुरू! इंडिया में कब और कैसे देखें AUS vs ENG का पहला टेस्ट? जानें सबकुछ एक जगह

Ashes 2025-26: क्रिकेट की सबसे पॉपुलर एशेज सीरीज का रोमांच शुरू होने जा रहा है। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज जीतने के मकसद से उतरेगी।

iconPublished: 20 Nov 2025, 03:26 PM
iconUpdated: 20 Nov 2025, 03:29 PM

Where to Watch Ashes 2025-26: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुनिया की सबसे पुरानी और रोमांचक टेस्ट सीरीज एशेज 2025-26 जल्द शुरू होने वाली है। इंग्लैंड की टीम इस बार 2010-11 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर एशेज जीतने के मजबूत इरादे के साथ उतरेगी। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस मशहूर टेस्ट सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि एशेज 2025-26 (Ashes 2025-26) कब शुरू होगी और भारत में इसे कहां और कैसे लाइव देखा जा सकता है, तो यहां आपको सारी जानकारी एक साथ मिल जाएगी।

एशेज 2025-26 कब से शुरू होगी?

एशेज 2025-26 सीरीज (Ashes 2025-26) का आगाज 21 नवंबर से होगा। कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे और आखिरी टेस्ट 4 जनवरी 2026 से शुरू होगा।

  • पहला टेस्ट: 21 नवंबर, शुक्रवार से
  • वेन्यू: ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ
  • टॉस: सुबह 7:20 भारत समयानुसार
  • मैच शुरू: सुबह 7:50 भारत समयानुसार
    Where to Watch Live Ashes 2025-26 AUS vs ENG 1st Test match on TV and Mobile

भारत में मैच लाइव कैसे देखें?

  • टीवी चैनल: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होगा।
  • लाइव स्ट्रीमिंग: मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

Ashes 2025-26 के लिए दोनों टीमों की स्क्वॉड

  • ऑस्ट्रेलिया टीम: उसमान ख्वाजा, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड, बो वेबस्टर, जोश इंग्लिस, माइकल नीसर।
  • इंग्लैंड टीम: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, ब्राइडन कार्स, शोएब बशीर, जैकब बेटेल, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग, विल जैक्स।

Read More Here:

IND vs PAK मैच में हुआ हैंडशेक, देखें VIDEO; क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मिलाए हाथ

IPL 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में, देखें हर फ्रेंचाइजी का बचा हुआ पर्स, स्लॉट और पूरी डिटेल

IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद मचा हड़कंप! फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, नाम देखकर पकड़ लेंगे सिर

IPL 2026 के लिए टीमों ने खिलाड़ियों को किया रिटेन, यहां देखें सभी फ्रेंचाइजियों की फुल रिटेंशन लिस्ट