IND vs ENG टेस्ट के दौरान 20 जुलाई को इंग्लैंड में होगा भारत - पाकिस्तान के बीच घमासान, जानें कैसे खरीदें टिकट

भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे के बीच में ही 20 जुलाई को इंग्लैंड में India vs Pakistan के बीच टक्कर होने जा रही है। इस मैच की टिकट कैसे करें हासिल। जानें

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 17 Jun 2025, 12:37 PM
iconUpdated: 17 Jun 2025, 12:42 PM

India vs Pakistan Match Tickets: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड की सरजमीं पर है। जहां शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करने के लिए तैयार है। टीम इंडिया 20 जून से शुरू हो रही इस हाई वॉल्टेज टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है, तो साथ ही फैंस भी अंग्रेजों के खिलाफ होने वाली इस टक्कर को लेकर उत्साहित हैं। लेकिन इसी बीच फैंस को भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच में ही भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) का रोमांच देखने को मिलने वाला है।

India vs Pakistan के बीच 20 जुलाई को बर्मिंघम में होगी टक्कर

जी हां... भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के बीच में ही 20 जुलाई को भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) टीमें हाई प्रोफाइल टक्कर के लिए तैयार है और ये मैच इंग्लैंड में ही होने जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि इंग्लैंड दौरे के बीच में भारत और पाकिस्तान की जंग कैसे मुमकिन है तो आपको बता दें कि ये मैच पूर्व दिग्गजों के बीच होगा। वर्ल्ड चैंपियंनशिप ऑफ लीजेंड्स टी20 का दूसरा एडिशन इंग्लैंड में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस की टक्कर होगी।

WCL 2025 में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबला

युवराज सिंह, इरफान पठान, शाहीद अफरीदी जैसे दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर से आमने-सामने होंगे। वर्ल्ड चैंपियंनशिप ऑफ लीजेंड्स टी20 इंग्लैंड में होगा। जिसमें इंडिया चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड़ चैंपियंस, वेस्टइंडीज चैंपियंस जैसी टीमें शामिल हैं। इस टूर्नामेंट का आगाज 18 जुलाई से होने जा रहा है। जहां इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाड़ी 20 जुलाई को बर्मिंघम में आपस में टक्कर लेने उतरेंगे। इस ब्लॉकबस्टर मैच के लिए फैंस पूरी तरह से तैयार हैं।

जानें इस मैच का टिकट कैसे करें हासिल

तो चलिए इसी बीच आपको इंडिया-पाकिस्तान के चैंपियंस के बीच होने वाले मैच के टिकट के बारे में बताते हैं। इस मैच की टिकट हासिल करने के लिए आपको WCL T20 की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.wclcricket.com/tickets पर जाना होगा। वहां से आप इस मैच के टिकट को बुक सकते हैं। इसके अलावा टिकट के लिए फैंस होस्ट वेन्यू के ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। आपको बता दें कि 18 जुलाई से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मैच 31 जुलाई को होंगे। तो वहीं 3 अगस्त को फाइनल मैच खेला जाएगा।

इंडिया चैंपियंस का फुल शेड्यूल

मैच

तारीख

स्थान

इंडिया चैंपियंस वर्सेज पाकिस्तान चैंपियंस

20 जुलाई

बर्मिंघम

इंडिया चैंपियंस वर्सेज दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस

22 जुलाई

नॉर्थम्टन

इंडिया चैंपियंस वर्सेज ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस

26 जुलाई

लीड्स

इंडिया चैंपियंस वर्सेज इंग्लैंड चैंपियंस

27 जुलाई

लीड्स

इंडिया चैंपियंस वर्सेज वेस्टइंडीड चैंपियंस

29 जुलाई

लीसेस्टर

Also Read- ICC WTC 2025-27: आईसीसी के सबसे बड़े इवेंट का हुआ आगाज, जानें टीम इंडिया को खेलने हैं कितने मैच?