Washington Sundar के फैन की कोशिश थी कि कैमरे में इस पल को हमेशा के लिए रखा जाए लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने फैंस को सेल्फी देने से मना कर दिया।
'ज्यादा दिन नहीं टिकेगा ये एटीट्यूड...' वाशिंगटन सुंदर ने फैन को सेल्फी के लिए किया मना, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
Table of Contents
Washington Sundar: भारत में क्रिकेटरों का भगवान की तरह पूजा जाता है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस उतावले रहते हैं। जहां भी दिख जाएं फैंस की कोशिश उस पल को कैमरे में कैद करने की होती है।
टीम इंडिया के एक स्टार ऑलराउंडर के फैंस भी यही चाह रहा था। इस फैन की कोशिश थी कि कैमरे में इस पल को हमेशा के लिए रखा जाए लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने फैंस को सेल्फी देने से मना कर दिया। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि वॉशिंगटन सुंदर थे।
Washington Sundar पर भड़के फैंस
सुंदर के साथ एक फैन ने सेल्फी लेना चाही, लेकिन इस खिलाड़ी ने मना कर दिया। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग आपस में बंट गए हैं। कोई इसे सुंदर के घमंड बता रहा है तो किसी फैंस को उनकी निजता में दखलअंदाजी करने को गलत बता रहा है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सुंदर एक होटल से निकल रहे थे। वह होटल की लॉबी में थे। तभी कुछ फैंस सुंदर के पास आए और उनसे सेल्फी की गुजारिश करने लगे। सुंदर इस बात से असहज हो गए और उन्होंने आनाकानी कर दी। फैंस फिर भी दरख्वास्त कर रहे थे, लेकिन सुंदर ने मना किया। इसी को लेकर सोशल मीडिया दो विभागों में बंट गया है।
Washington Sundar looks like a proper gentleman, but his attitude is on another level — even more than big names like Virat Kohli, Rohit Sharma, and Hardik Pandya. 😅🙏 pic.twitter.com/7lVDBGz66K
— Jara (@JARA_Memer) January 2, 2026
Washington Sundar का हुआ टी20 वर्ल्ड कप में सिलेक्शन
बेहतरीन फॉर्म के कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज और अगले महीने होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। लेकिन मैदान पर उनकी इस सफलता के बीच, मैदान के बाहर फैंस के साथ उनके व्यवहार ने एक नई बहस छेड़ दी है।