IND vs SA 2nd Test: हार की दहलीज पर टीम इंडिया, फिर भी वॉशिंगटन सुंदर को जीत की उम्मीद; दिया बड़ा बयान

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के लिए यह टेस्ट मैच जीतना मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि, वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को जीत की उम्मीद है।

iconPublished: 24 Nov 2025, 06:13 PM
iconUpdated: 24 Nov 2025, 06:17 PM

Washington Sundar on IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम इंडिया लगातार दूसरी हार के साथ सीरीज गंवाने के कगार पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने पहले 93 रन की शानदार पारी खेली और फिर छह विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया।

भारत की पारी सिर्फ 201 रन पर सिमट गई, जिससे साउथ अफ्रीका को 288 रन की बड़ी बढ़त मिली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम की बढ़त 314 रन हो गई थी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने एक पॉजिटिव बयान दिया।

वॉशिंगटन सुंदर का पॉजिटिव बयान

दक्षिण अफ्रीका की ओर से बनाए जा रहे दबदबे को देखते हुए माना जा रहा है कि भारत को दूसरी पारी में लगभग 500 रनों का लक्ष्य मिल सकता है, जो किसी भी टीम के लिए बेहद कठिन माना जाता है। इसके बावजूद भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने हार नहीं मानी है और जीत की उम्मीद बरकरार रखी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक सकारात्मक टिप्पणी करते हुए कहा, "जिंदगी में हमेशा पॉजिटिव रहना चाहिए, कभी नहीं पता क्या हो जाए।" ये बयान टीम की मौजूदा स्थिति के बीच विश्वास और मानसिक मजबूती को दर्शाता है।

Washington Sundar ने किया कप्तान का बचाव

भारतीय बल्लेबाजी एक बार फिर दबाव में टूटती दिखाई दी। कप्तान ऋषभ पंत बड़ी हिट लगाने के चक्कर में मार्को जानसेन की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने अपने कप्तान का बचाव करते हुए कहा कि, "किसी और दिन यही शॉट बाउंड्री के बाहर जाता।"

Washington Sundar is hopeful of a IND vs SA 2nd Test victory, says 'never know what can happen'

बैटिंग पोजिशन पर सुंदर का बयान

वॉशिंगटन सुंदर की बैटिंग पोजिशन भी चर्चा का विषय रही। कोलकाता टेस्ट में वह नंबर 3 पर उतरे थे, जबकि गुवाहाटी में उन्हें नंबर 8 पर भेजा गया। इस बदलाव पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इससे कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं ऐसा खिलाड़ी बनना चाहता हूं, जो टीम की ज़रूरत के हिसाब से हर भूमिका निभा सके।"

Read More Here:

Indian Squad Released: SA के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड जारी, केएल राहुल बनें कप्तान, ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी

IND vs PAK मैच में हुआ हैंडशेक, देखें VIDEO; क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मिलाए हाथ

IPL 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में, देखें हर फ्रेंचाइजी का बचा हुआ पर्स, स्लॉट और पूरी डिटेल

IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद मचा हड़कंप! फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, नाम देखकर पकड़ लेंगे सिर