ENG vs IND: गौतम गंभीर की जगह ये दिग्गज बना टीम इंडिया का हेड कोच! इंग्लैंड में संभाली कमान

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम को छोड़ इंग्लैंड से भारत आ चुके हैं। गंभीर की अनुपस्थिति में वीवीएस लक्ष्मण को टीम की जिम्मेदारी सौप दी गई है। अब उन्हें भारतीय टीम का अस्थायी मुख्य कोच नियुक्त कर दिया गया है। गंभीर जब तक वापस इंग्लैंड अपनी टीम के पास नहीं पहुंचते हैं, तब तक लक्ष्मण को उनकी जिम्मेदारी निभानी होगी।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 15 Jun 2025, 06:18 PM

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम को छोड़ इंग्लैंड से भारत आ चुके हैं। गंभीर की अनुपस्थिति में वीवीएस लक्ष्मण को टीम की जिम्मेदारी सौप दी गई है। अब उन्हें भारतीय टीम का अस्थायी मुख्य कोच नियुक्त कर दिया गया है। गंभीर जब तक वापस इंग्लैंड अपनी टीम के पास नहीं पहुंचते हैं, तब तक लक्ष्मण को उनकी जिम्मेदारी निभानी होगी।

बता दें, गौतम गंभीर की मां बीमार है, जिसके कारण उन्हें अपनी मां की देखभाल के लिए भारत लौटना पड़ा। ऐसे में वे कुछ दिनों के लिए भारतीय टीम की कोचिंग के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, गंभीर जल्द ही भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे और अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

भारत वापस लौटे Gautam Gambhir

भारतीय टीम इस बार इंग्लैंड दौरे पर एक युवा कप्तान शुभमन गिल के साथ गई है। इसके अलावा टीम में अधिकतर युवा खिलाड़ी हैं। ऐसे में टीम जब इंग्लैंड पहुंची तो हेड कोच गौतम गंभीर की मां की तबियत अचानक बिगड़ गई। उनकी मां को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसे में गंभीर इंग्लैंड से वापस भारत आ गए। हालांकि, वे 17 जून से टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे और अपनी भूमिका निभाएंगे।

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir

वीवीएस लक्ष्मण ने संभाली कमान

नेशनल क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण ने Gautam Gambhir की अनुपस्थिति में टीम को कोचिंग दी। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब लक्ष्मण को अस्थायी कोच बनाया गया है। इससे पहले भी वे टीम की कोचिंग कर चुके हैं। रेव्सपोर्ट्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब तक गंभीर वापस टीम के साथ नहीं जुड़ते हैं , तब तक लक्ष्मण ही युवा खिलाड़ियों को गुरुमंत्र देंगे। हालांकि, गंभीर 17 जून से ही टीम के साथ जुड़ने वाले हैं।

20 जून से शुरू होगी सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने वाली है। इस दौरे पर दोनों देशों के बीच 5 टेस्ट मैच खेले जाने हैं। पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा।

Read More: Shubman Gill से क्या उम्मीद करते हैं गौतम गंभीर और अजीत अगरकर, नए टेस्ट कप्तान ने बताया अंदर का राज