Virat Kohli: 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसमें अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं।
'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर ने खोली विराट कोहली की बड़ी पोल, अनुष्का शर्मा पर भी बोले

Virat Kohli And Anushka Sharma: क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) मौजूदा वक्त में एंटरटेनमेंट जगत के सबसे मशहूर और चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को साथ रहते हुए करीब एक दशक से भी ज्यादा वक्त गुजर चुका है। 2017 में दोनों ने शादी करके हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया था।
अब 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने विराट कोहली का बड़ा राज खोला। विवेक ने अनुष्का शर्मा को लेकर भी बात की। विवेक ने बताया कि अनुष्का उनकी पड़ोसी थी। इसके अलावा अनुष्का के पिता भी उनके अच्छे दोस्त हैं।
Virat Kohli के बारे में खोला बड़ा राज
'द रौनक पोडकास्ट' पर बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि विराट कोहली शादी से पहले भी अनुष्का शर्मा से मिलने आया करते थे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बच्चे विराट को देखकर पागल हो जाते थे।

विवेक अग्निहोत्री ने कहा, "उस वक्त अनुष्का शर्मा मेरी पड़ोसी थीं। हम एक ही सोसाइटी में रहते थे। हम वहां से निकल गए और वो भी निकल गए, लेकिन उनके पिता अभी भी मेरे अच्छे दोस्त हैं। शादी से बहुत पहले विराट अक्सर उनसे मिलने घर आया करते थे। हमारी गली के बच्चे पागल हो जाते थे। वे प्यार से उनकी कार के पीछे दौड़ते थे।"
विराट कोहली से कभी निजी मुलाकात नहीं हुई
विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा, "उनकी (विराट कोहली) मेरे पास सिर्फ यही याद है। मैं कभी उनसे निजी तौर पर नहीं मिला। और मैं क्रिकेट में बहुत ज्यादा नहीं हूं। मुझे अपने काम के बीच वक्त नहीं मिला। मैं बिजी रहा।"

शैम्पू के एड से हुई कोहली-अनुष्का की लव स्टोरी की शुरुआत
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात 2013 में शैम्पू के विज्ञापन से हुई थी। कहा जाता है कि इसी मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। धीरे-धीरे दोनों की डेटिंग को लेकर खबरें आनी शुरू हो गईं। फिर 2017 में दोनों ने शादी कर ली।
ICC ने रोहित-कोहली के साथ किया ब्लंडर, थोड़ी देर बाद सुधारी गलती; बाबर आजम को लगा बड़ा झटका