चार्टर्ड फ्लाइट और लंदन जाने की वायरल खबरों पर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फेक न्यूज की पोल खोल दी। आइए जानते है उन्होंने कैसे रियेक्ट किया।
IPL 2026 छोड़कर लंदन जाएंगे कोहली? चार्टर्ड फ्लाइट वाली खबर पर भड़के किंग, इंस्टाग्राम पर फेक न्यूज की खोली पोल
Table of Contents
आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर है, जिसने फैंस को भी हैरान कर दिया था।
दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कोहली ने आईपीएल के दौरान लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है। इस खबर ने जैसे ही तूल पकड़ा, खुद कोहली ने सामने आकर इसका जवाब दिया और सच्चाई साफ कर दी।
IPL 2026: फेक न्यूज पर विराट का हंसी वाला रिएक्शन
विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें चार्टर्ड फ्लाइट की मांग का दावा किया गया था। इस पोस्ट में कहा गया था कि अगर मैचों के बीच तीन दिन का गैप मिलेगा, तो कोहली लंदन जाकर वापस लौटेंगे। कोहली ने इस पर कोई लंबा-चौड़ा बयान देने के बजाय सिर्फ दो हंसने वाले इमोजी लगाकर जवाब दिया। उनके इस रिएक्शन से साफ हो गया कि यह खबर पूरी तरह फर्जी और बेबुनियाद है।
INSTAGRAM STORY OF VIRAT KOHLI 😂🔥 pic.twitter.com/x4sTQ8PFSn
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 22, 2026
अफवाह फैलाने वालों को मिला करारा जवाब
स्टार खिलाड़ियों को लेकर अक्सर क्लिकबेट खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार कोहली ने बिना शब्दों के ही बड़ा संदेश दे दिया। उनके इस अंदाज ने उन पोर्टल्स को करारा जवाब दिया, जो बिना पुष्टि के खबरें चलाते हैं। फैंस भी कोहली के इस रिएक्शन को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने बिना किसी विवाद के इस अफवाह को खत्म कर दिया।
IPL 2026 की तैयारी में जुटे कोहली
विराट कोहली इस समय पूरी तरह आईपीएल 2026 की तैयारियों में लगे हुए हैं। हाल ही में आरसीबी के ट्रेनिंग सेशन में उन्होंने टीम को 120% देने का मंत्र दिया था। उनकी फिटनेस और फोकस को देखकर साफ है कि वह इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में लंदन जाने जैसी खबरों का कोई आधार नहीं है।
IPL 2026 से पहले केकेआर को मिली बड़ी राहत, 18 करोड़ का 'बेबी मलिंगा' हुआ पूरी तरह से फिट