Virat Kohli On Bullet: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली जैसा शख्स बुलेट पर घूमता दिख रहा है।
Virat Kohli: बुलेट पर घूमने निकले विराट कोहली? वायरल वीडियो ने मचाया तहलका; VIDEO

Virat Kohli On Bullet VIDEO: विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों क्रिकेट से दूर लंदन में अपने परिवार के साथ वक्त गुजार रहे हैं। कोहली को आखिरी बार मार्च-जून में खेले गए आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मैदान पर देखा गया था। अब सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह बुलेट पर घूमते दिख रहे हैं।
कोहली ने फैंस को सेल्फी भी दीं। इसके अलावा वह शॉपिंग भी करते नजर आए। तो आइए जानते हैं कि इस वीडियो की हकीकत क्या है।
Virat Kohli की वीडियो की हकीकत?
तो आपको बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में दिखने वाला शख्स असल विराट कोहली नहीं बल्कि उनकी कॉपी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली के हमशक्ल के साथ फैंस सेल्फी लेते हैं। फैंस कोहली जैसे दिखने वाले शख्स को देखने के लिए भाग-भागकर जा रहे हैं।
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) September 13, 2025
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन (Virat Kohli)
वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने दिलचस्प रिएक्शन दिए। एक यूजर ने आरसीबी को टारगेट करते हुए लिखा, "आरसीबी के बेरोजगार फैंस ही असली समझ लिए होंगे।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "असल विराट कोहली से यंग दिख रहा है।" एक और यूजर ने लिखा, "विराट कोहली फ्रॉम मीशो।"
rcb ke berozgar fans hi isse asli smj liye hoge
— omdeep bosss (@BosssOmdeep) September 13, 2025
Looking younger than real Virat Kohli
— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) September 13, 2025
yeh konsa kohli ha jo logon ko dhund dhund kr unse pics bnwa raha
— Wasim Sarwar (@wasimxsarwar) September 13, 2025
Virat Kohli from Meesho 😂
— India’s Interest (@indiasinterest) September 13, 2025
kohli in jethalal's shirt
— no name 📛 (@learner00198) September 13, 2025
Virat Kohli from naaptol
— Dhruva (@Dhruva1126686) September 13, 2025
Garibi ka kohli 😀😀😀
— Yogessh Pant (@yogesshpant) September 13, 2025
Man Wtf side angle he is same
— Sarath Kumar (@sarath2002k) September 13, 2025
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान का मैच, कोहली नहीं खेलेंगे
गौरतलब है कि एशिया कप 2025 में 14 सितंबर, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस बार का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हो रहा है। लेकिन विराट कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।
टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया था, जिसके चलते दोनों दिग्गज इस बार के एशिया कप में भारत का हिस्सा नहीं हैं। टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव भारत की कमान संभाल रहे हैं। मेन इन ब्लू ने यूएई के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की।