Virat Kohli: एमएस धोनी के शहर रांची पहुंचे विराट कोहली, यहां अफ्रीका के खिलाफ होगा पहला वनडे; देखें VIDEO

Virat Kohli: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले के लिए विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची पहुंच चुके है।

iconPublished: 26 Nov 2025, 12:06 PM
iconUpdated: 26 Nov 2025, 12:45 PM

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। आज सीरीज का आख़िरी दिन है और इसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, जिसकी तैयारियां ज़ोरों पर हैं। 30 नवंबर से शुरू हो रही इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में खेला जाएगा, जिसे देखने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

पहले वनडे के लिए दर्शकों में खासा क्रेज़ है, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय बाद एक साथ मैदान में दिखाई देंगे। विराट कोहली भारत पहुंचने के बाद अब रांची भी पहुंच चुके हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां फैंस ने उनका भव्य स्वागत किया। विराट कोहली लंबे समय के बाद भारत में एक्शन में नजर आने वाले है।

Virat Kohli पहुंचे रांची

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली लंदन से कल भारत लौटे थे। वहीं आज उन्होंने रांची के लिए उड़ान भरी, क्योंकि 30 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होनी है। आईपीएल के बाद पहली बार विराट कोहली भारतीय सरज़मीं पर एक्शन में नजर आने वाले हैं, और इसी वजह से फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

IMG 1930

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी भी पहुंचे रांची

विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ ही लगभग उसी समय साउथ अफ्रीका के कई खिलाड़ी भी रांची पहुंच गए। इसमें क्विंटन डीकॉक समेत वे खिलाड़ी शामिल थे, जो टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वनडे स्क्वाड में चुने गए हैं। टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम का मनोबल काफी ऊंचा है, और वे वनडे सीरीज में भी लय बरकरार रखना चाहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वापसी

विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आए थे। अब वे एक बार फिर भारतीय जर्सी में एक्शन में लौटने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह है। इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर और अंतिम मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में आयोजित होगा।

Read more: IND vs SA: साउथ अफ्रीका कोच के गिड़गिड़ाने वाले बयान पर भड़के भारतीय दिग्गज, दिया बड़ा और अहम संदेश

‘ड्रॉ जीत जैसा होगा…’ हार की कगार पर टीम इंडिया, रविंद्र जडेजा का चौंकाने वाला बयान वायरल

कुलदीप सिंह कीपा बने भारत के सबसे बड़े बॉक्सिंग प्रमोटर, दिला रहे भारतीय फाइटर्स को विश्व मंच