Anaya Bangar: अनाया बांगर ने विराट कोहली से ली टिप्स, टीम इंडिया में खेलने की ठानी 'जिद'

Anaya Bangar: अनाया बांगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह विराट कोहली से टिप्स लेती नजर आईं।

iconPublished: 25 Aug 2025, 06:44 PM
iconUpdated: 25 Aug 2025, 11:34 PM

Virat Kohli Tips To Anaya Bangar Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर (Anaya Bangar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से टिप्स लेती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो के साथ अनाया ने टीम इंडिया के लिए खेलने की जिद भी ठानी। उन्होंने कहा कि सपना कभी नहीं बदला है। तो आइए जानते हैं कि उन्होंने कोहली से क्या टिप्स ली और टीम इंडिया में खेलने को लेकर अनाया ने क्या कुछ कहा।

वीडियो में नजर आया लड़का

हालांकि गौर से देखने पर वीडियो में एक लड़का किंग कोहली से टिप्स लेता नजर आ रहा है। तो आपको बता दें कि यह लड़का हार्मोनल और जेंडर चेंस से पहले वाली अनाया बांगर हैं। अनाया पहले लड़का थीं, जो अब लड़का बन चुकी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

विराट कोहली से क्या मिली सलाह?

बता दें कि अनाया ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, वो काफी पुराना है। वीडियो में अनाया बांगर को विराट कोहली कुछ टिप्स देते दिख रहे हैं। कोहली शॉर्ट्स और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में यह समझ नहीं आ रहा है कि कोहली क्या बोल रहे हैं।

Virat Kohli gave tips to Anaya Bangar

Anaya Bangar ने ठानी टीम इंडिया से खेलने की जिद

वीडियो को शेयर करते हुए अनाया बांगर ने टीम इंडिया से खेलने की जिद ठानी। उन्होंने कहा कि सपना कभी बदला नहीं। वीडियो को कैप्शन देते हुए अनाया ने लिखा, "उस समय मैं विराट से टिप्स सुनने वाला एक बच्चा मात्र था।"

उन्होंने आगे लिखा, "आज मैं भारत की महिला टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाने के लिए संघर्ष कर रही हूं।"

सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग

View this post on Instagram

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

गौरतलब है कि अनाया बांगर की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ा फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Read more: इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद अर्शदीप सिंह क्यों हुए 'बेताब'? कोच ने बताई अंदर की बात

8 महीने और 18 खिलाड़ी... 2025 में फैंस पर टूटा दुखों का पहाड़, देखें भारतीय समेत संन्यास लेने वाले क्रिकेटर्स की पूरी लिस्ट

Follow Us Google News