Virat Kohli-Anushka Sharma viral Video: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ये कपल लंदन की सड़कों पर घूमते हुए दो विदेशियों से कुछ बातचीत करते दिख रहे हैं।
हाथ में काला छाता और पानी की बोतल, लंदन की सड़कों पर किससे बात करते दिखे विराट-अनुष्का? VIDEO हो रहा वायरल

Virat kohli-Anushka Sharma viral Video: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जिन्होंने कुछ महीने पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ दिया था, वो हाल ही में लंदन की सड़कों पर अपनी वाइफ अनुष्का के साथ घूमते नजर आए हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat kohli-Anushka Sharma) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ये कपल लंदन की सड़कों पर घूमते हुए दो विदेशियों से कुछ बातचीत करते दिख रहे हैं। विराट कोहली को आखिरी बार उनके फैंस ने आईपीएल 2025 में क्रिकेट के मैदान पर देखा था।
Virat kohli-Anushka Sharma का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat kohli-Anushka Sharma) लंदन की सड़क पर पैदल चलकर कहीं जा रहे होते हैं। तभी वो अचानक से रुककर दो विदेशी लोगों से बात करने लगते हैं। इस दौरान अनुष्का और विराट लंबे समय तक उन दो लोगों से बात करते दिखे। बातचीत के दौरान विराट बीच-बीच में हंसते दिखाई दिए और उनके हाथ में एक पानी की बोतल और छाता था।
VIRAT KOHLI & ANUSHKA SHARMA AT THE LONDON STREETS. ❤️
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 17, 2025
pic.twitter.com/APKwpOs07G
अनुष्का इस दौरान हरे रंग का हैंड बैग कंधे पर लटकाए नजर आईं। सोशल मीडिया पर इस कपल (Virat kohli-Anushka Sharma) का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के दौरान टीम इंडिया के टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया। अब ये दोनों बल्लेबाज सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे।

बीते कुछ समय से ऐसी खबरे सामने आ रही है कि बीसीसीआई वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में शामिल नहीं करना चाह रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे की तैयारी भी कर रहे थे पर अचानक से रो-को के टेस्ट रिटायरमेंट की खबर ने भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ दिया था।