Vijay Hazare Trophy 2025-26: सबसे बड़ा टोटल और सबसे ज्यादा 22 शतक, विजय हजारे के पहले दिन टूटे सारे

Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले दिन सबसे ज्यादा व्यक्तिगत शतक और सबसे बड़ा टोटल देखने को मिला।

iconPublished: 25 Dec 2025, 09:25 AM
iconUpdated: 25 Dec 2025, 09:43 AM

Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 (Vijay Hazare Trophy 2025-26) की शुरुआत 24 दिसंबर (गुरुवार) से हुई। टूर्नामेंट के पहले ही दिन सबसे ज्यादा शतक और सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड टूटा गया। शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम भी शामिल रहा। वहीं बिहार ने सबसे बड़ा टोटल बनाया।

पहले दिन लगे 22 शतक (Vijay Hazare Trophy 2025-26)

टूर्नामेंट के पहले दिन सबसे ज्यादा 22 शतक लगे, जिससे पिछली बार का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी के एक दिन में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत 19-19 शतक दो बार लगे थे। पहली बार 12 दिसंबर, 2021 को और दूसरी बार 3 जनवरी 2025 को 19 शतक लगे थे। अब 24 दिसंबर, 2025 को यह रिकॉर्ड 22 व्यक्तिगत के साथ टूट गया।

Vijay Hazare Trophy 2025-26

बिहार ने बनाया सबसे बड़ा टोटल (Vijay Hazare Trophy 2025-26)

टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में 50 ओवर में 574 रन बोर्ड पर लगाए। यह पुरुष लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे बड़ा टोटल रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के खिलाफ दर्ज था, जिन्होंने 21 नवंबर, 2022 को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 506/2 रन बोर्ड पर लगाए थे। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों बार 500 रनों के टोटल का आंकड़ा अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही पार हुआ।

Vijay Hazare Trophy 2025-26

वहीं बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच हुए मुकाबले की बात करें, तो मुकाबले में बिहार के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 84 गेंदों में 16 चौके और 15 छक्कों की मदद से 190 रन बनाए।

सबसे तेज लिस्ट-ए शतक लगाने वाले भारतीय (Vijay Hazare Trophy 2025-26)

बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने तेज तर्रार पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 10 चौके और 12 छक्कों की मदद से 128 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 320 का रहा था। इस पारी में साकिबुल गनी ने सिर्फ 32 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था, जिसके साथ वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

Vijay Hazare Trophy 2025-26

कोहली-रोहित के शतक की चर्चा तेज

गौरतलब है कि विजय हजारे के पहले दिन विराट कोहली और रोहित शर्मा के शतक की चर्चा सबसे ज्यादा हुई। आंध्र के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने दिल्ली के लिए खेलते हुए 101 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 131 रन बनाए।

वहीं रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ मुकाबले में 94 गेंदों में 18 चौके और 9 छक्कों की मदद से 155 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान हिटमैन का स्ट्राइक रेट 164.89 का रहा।

Read more: RCB के Yash Dayal पर लटकी 'गिरफ्तारी' की तलवार! कोर्ट ने ठुकराई जमानत, क्या IPL 2026 से पहले जाएंगे जेल?

Christmas 2025: विराट कोहली बने 'सांता क्लॉज', क्रिस्मस के मौके पर सामने आया दिलचस्प VIDEO; बच्चों को दिए गिफ्ट

'बातें भूली नहीं जाती...' जब बुमराह-पंत ने टेम्बा बावुमा को कहा था 'बौना', साउथ अफ्रीकी कप्तान के मन में क्या चल रहा था?