VIDEO: हाथ मिलाते वक्त सूर्या ने कुलदीप को लगाई फटकार, कैमरे में कैद हुआ वायरल पल

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बावजूद कुलदीप यादव द्वारा छोड़े गए आसान कैच पर कप्तान सूर्यकुमार यादव नाराज़ दिखे, हैंडशेक के दौरान उन्हें फटकार लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

iconPublished: 16 Feb 2026, 12:02 AM
iconUpdated: 16 Feb 2026, 12:18 AM

IND vs PAK, Suryakumar Yadav angry on Kuldeep Yadav: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर न सिर्फ शानदार जीत दर्ज की, बल्कि सुपर-8 में भी अपनी जगह पक्की कर ली। हालांकि जीत आसान रही, लेकिन मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की फील्डिंग में कुछ चूकें देखने को मिलीं, जिसने कप्तान सूर्यकुमार यादव को नाराज़ कर दिया।

मैच के दौरान और उसके बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सूर्यकुमार यादव कुलदीप यादव को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। यह घटना उस समय की है जब कुलदीप ने बाउंड्री लाइन पर एक आसान कैच छोड़ दिया था, जिसने कप्तान को निराश कर दिया।

IND vs PAK: कुलदीप यादव ने बाउंड्री पर छोड़ा आसान कैच

पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे। इसी ओवर में उस्मान तारिक का एक ऊंचा शॉट बाउंड्री लाइन की ओर गया, जहां तैनात कुलदीप यादव आसान कैच लपकने में नाकाम रहे। कैच छूटते ही हार्दिक पांड्या ने नाराज़गी जाहिर की। यह चूक टीम के लिए महंगी साबित हो सकती थी, हालांकि बाद में भारत ने मैच पर पकड़ बनाए रखी।

Image

IND vs PAK: हैंडशेक के दौरान सूर्या ने लगाई फटकार

मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, उसी दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव कुलदीप से बातचीत करते नजर आए। कैमरे में कैद इस पल में सूर्या का हाव-भाव सख्त दिखा, जिससे साफ लगा कि वे फील्डिंग में हुई गलती से खुश नहीं थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

IND vs PAK: गेंदबाजी में किफायती रहे कुलदीप

हालांकि फील्डिंग में चूक हुई, लेकिन कुलदीप यादव ने गेंदबाजी में किफायती प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया और 4.70 की शानदार इकॉनमी बनाए रखी। भारत की ओर से चार गेंदबाजों ने दो-दो विकेट झटके, जबकि तिलक वर्मा ने भी एक विकेट हासिल किया, हालांकि उन्होंने भी फील्डिंग में एक कैच छोड़ा।

Image

सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया

भारत इस जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचने वाली वेस्टइंडीज के बाद दूसरी टीम बन गई है। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। ईशान किशन की 77 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 175 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई।

Read More: IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, टीम इंडिया से कटा अर्शदीप सिंह का पत्ता; देखें Playing XI

IND vs PAK मुकाबले के दिन कैसा है कोलंबो का मौसम, बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें वेदर रिपोर्ट

IND vs PAK मैच से पहले ही पाकिस्तानियों का सरेंडर! अल्लाह ताला से कर रहे बारिश की दुआ; क्या है पूरा मामला?