Varun Chakaravarthy ने टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर डाला जो आज तक कोई भारतीय स्पिनर गेंदबाज नहीं कर पाया।
Varun Chakaravarthy ने कर दिखाया वो कारनामा जो नहीं कर पाए बुमराह, ICC Ranking में बिखेरा जलवा
Table of Contents
Varun Chakaravarthy, ICC Ranking: आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने इतिहास रच डाला। वरुण ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो जसप्रीत बुमराह तक हासिल नहीं कर पाए। वरुण क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में बेस्ट टी20 रेटिंग हासिल करने वाले बॉलर बन गए हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में वरुण की घूमती गेंदों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। वरुण तीन मैचों में 6 विकेट अपनी झोली में डाल चुके हैं। तीसरे टी20 में वरुण (Varun Chakaravarthy) ने कहर बरपाते हुए सिर्फ 11 रन देकर 2 बड़े विकेट अपनी झोली में डाले थे।
Varun Chakaravarthy ने रचा इतिहास
ICC की ताजा T20 रैंकिंग में वरुण की बादशाहत कायम हैं। भारतीय स्पिन गेंदबाज ने नंबर 1 की अपनी पोजीशन को और भी ज्यादा मजबूत कर लिया है। इसके साथ ही वरुण इस फॉर्मेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट तक पहुंचने वाले बॉलर भी बन गए हैं। वरुण के अब कुल 818 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं।
A career-best rating for a key India spinner as the side primes for their #T20WorldCup defence 👊
— ICC (@ICC) December 17, 2025
More 👇https://t.co/M4Wjtlg3LT
Varun Chakaravarthy का साल 2025 में प्रदर्शन
वरुण ने इस पूरे साल कमाल की गेंदबाजी की है और टीम को कई मैचों में अकेले दम पर जीत दिलाने में सफल रहे हैं। साल 2025 में अब तक खेले 19 मैचों में वरुण 32 विकेट अपनी झोली में डाल चुके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी भी सिर्फ 6.69 का ही रहा। वहीं, पिछले साल खेले 7 मैचों में स्पिन गेंदबाज ने 17 विकेट निकाले थे।

वरुण चक्रवर्ती चौथे टी20 में दिखाएंगे जलवा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले चौथे टी20 मुकाबले में भी वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वरुण की फिरकी के आगे बड़े-बड़े दिग्गज घुटने टेकने को मजबूर हो जाते हैं।
Read More: IND vs SA 4th T20 से पहले टीम इंडिया की जीत हुई पक्की! प्लेइंग XI में कमाल दिखाएगी ये 'लकी जोड़ी'