WPL 2026: मुंबई इंडियंस को विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के बीच में ही बड़ा झटका लगा है। उनकी मौजूदा विकेटकीपर चोट के कारण पूरी लीग से बाहर हो गई हैं। टीम ने उनकी जगह वैष्णवी शर्मा (Vaishnavi Sharma) को शामिल किया है।
वैष्णवी शर्मा की हुई मुंबई इंडियंस टीम में एंट्री, इस चोटिल स्टार खिलाड़ी को किया रिप्लेस
Vaishnavi Sharma replaces G Kamalini: डिफेंडिंग विमेंस प्रीमियर लीग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए युवा लेफ्ट-आर्म स्पिनर वैष्णवी शर्मा को टीम में शामिल किया है। वैष्णवी को ये मौका तब मिला है जब एक अहम खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गया था।
मुंबई इंडियंस की विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमलिनी चोट के कारण पूरे डब्ल्यूपीएल 2026 से बाहर हो गई हैं। कमलिनी ने इस सीजन में पांच मैच खेले हैं। उन्हें डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए रिटेन किया गया था।
कौन हैं Vaishnavi Sharma?
वैष्णवी शर्मा भारतीय क्रिकेट का वो उभरता सितारा हैं, जिन्होंने 2025 में भारत को अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। युवा और जोश से लबरेज वैष्णवी ने अब तक भारत के लिए 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और अपनी सटीक लाइन-लेंथ के दम पर 5 विकेट भी झटके हैं। उनकी फिरकी को पढ़ना बड़े-बड़े बल्लेबाजों के लिए भी चुनौती रहा है।
मुश्किल दौर में मुंबई
मुंबई इंडियंस के लिए ये सीजन अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। टीम ने अब तक खेले 5 मैचों में से केवल 2 में जीत दर्ज की है। पिछले दो लगातार मैचों में मिली हार ने कप्तान की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि बेहतर नेट रन-रेट की बदौलत टीम अभी भी पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है।
मुंबई इंडियंस के बचे हुए मैच
प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई इंडियंस के पास अब केवल तीन लीग मैच बचे हैं। मंगलवार, 20 जनवरी को कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में मुंबई का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दिल्ली फिलहाल टेबल में सबसे नीचे है, ऐसे में मुंबई इस मौके का फायदा उठाकर अपनी फॉर्म वापस पाना चाहेगी।
- 26 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 30 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
Read More Here:
रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी - टेस्ट, वनडे और T20 में कितने शतक लगाए हैं?
Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन