आईपीएल 2026 में गुजरात-राजस्थान मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी का आशीष नेहरा के पैर छूकर आशीर्वाद लेना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
‘प्रणाम नेहरा जी…’ वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के कोच के छुए पैर, वायरल VIDEO ने जीता दिल
Vaibhav Suryavanshi touched Ashish Nehra feet: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच मैदान पर एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने खेल से बढ़कर संस्कारों की झलक पेश की। गुजरात टाइटंस और राजस्थान के मुकाबले से पहले युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने जो किया, उसने सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत लिया। महज़ 15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने अपने व्यवहार से साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि परंपराओं और सम्मान का भी मंच है।
अभ्यास सत्र के दौरान जैसे ही वैभव की नज़र गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा पर पड़ी, वह तुरंत उनके पास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। नेहरा ने भी बड़े स्नेह से वैभव को उठाकर गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाकर हौसला बढ़ाया।
‘प्रणाम नेहरा जी…’ Vaibhav Suryavanshi वीडियो ने जीता दिल
इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पूरे सम्मान के साथ नेहरा के पास जाते हैं और उनके पैर छूते हैं। नेहरा भी इस भावुक पल को समझते हुए तुरंत उन्हें उठाते हैं और गले लगा लेते हैं। मैदान पर इस तरह का दृश्य कम ही देखने को मिलता है, जहां एक युवा खिलाड़ी अपने सीनियर के प्रति इतनी विनम्रता दिखाए।
Pranaam, Nehra Ji! 🙏🤗 pic.twitter.com/ZnJuPZro7L
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 3, 2026
गुजरात के खिलाफ ही जड़ा था तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का नाम पिछले सीजन में तब चर्चा में आया था जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ही धमाकेदार शतक जड़ा था। खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर इतिहास रच दिया था। अब एक बार फिर वही मुकाबला सामने है, जहां वैभव का सामना गुजरात के गेंदबाजों से होगा। ऐसे में सभी की नजरें इस युवा खिलाड़ी पर टिकी रहेंगी कि क्या वह फिर से वैसा ही प्रदर्शन दोहरा पाते हैं।
CSK के खिलाफ दिखाया था दम
आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में वैभव (Vaibhav Suryavanshi) ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेंदों में 52 रन ठोक दिए थे। उनकी इस पारी ने दिखा दिया कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ आक्रामक अंदाज में खेल सकते हैं।

गुजरात की रणनीति क्या होगी?
आज के मुकाबले में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के सामने सबसे बड़ी चुनौती वैभव (Vaibhav Suryavanshi) को रोकने की होगी। टीम उनकी तकनीकी कमजोरियों को निशाना बनाने की कोशिश करेगी। खासकर शॉर्ट-पिच गेंदों से उन्हें परेशान करने की रणनीति अपनाई जा सकती है।
इसके अलावा टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान को जल्दी गेंदबाजी पर लाया जा सकता है, ताकि वैभव के आक्रामक खेल पर अंकुश लगाया जा सके। अब देखना दिलचस्प होगा कि युवा बल्लेबाज इस चुनौती का कैसे सामना करते हैं और क्या एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाते हैं।
MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव