IPL 2026 से पहले अभ्यास के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने रविंद्र जडेजा पर बरसाए चौके-छक्के, देखें वायरल VIDEO

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के प्रैक्टिस सेशन में वैभव सूर्यवंशी ने रवींद्र जडेजा की गेंदों पर चौके-छक्कों की बारिश कर दी। युवा बल्लेबाज का ये दमदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

iconPublished: 19 Mar 2026, 04:45 PM
iconUpdated: 19 Mar 2026, 04:53 PM

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi vs Ravindra Jadeja in practise session: आईपीएल 2026 से पहले ही युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। राजस्थान रॉयल्स के प्रैक्टिस सेशन से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है, जिसमें सूर्यवंशी दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की गेंदों पर चौके-छक्कों की बारिश करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस भी हैरान हैं और इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

महज 14 साल की उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले सूर्यवंशी ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो बड़े मंच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नेट्स में जडेजा जैसे अनुभवी गेंदबाज के खिलाफ उनका आत्मविश्वास और शॉट सिलेक्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।

IPL 2026: जडेजा के खिलाफ सूर्यवंशी का दमदार शो

राजस्थान रॉयल्स के ओपन नेट्स के दौरान जब रवींद्र जडेजा गेंदबाजी के लिए आए, तो उन्होंने सूर्यवंशी को बड़े शॉट खेलने की चुनौती दी। इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। सूर्यवंशी ने जडेजा की गेंदों को बेखौफ अंदाज में बाउंड्री के पार भेजना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ गेंदों पर जडेजा ने उन्हें नियंत्रित भी किया, लेकिन कुल मिलाकर यह युवा बल्लेबाज दिग्गज पर भारी पड़ता दिखा।

IPL 2026: राजस्थान में जडेजा की वापसी, सूर्यवंशी का दूसरा सीजन

रवींद्र जडेजा, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स से की थी, लंबे समय बाद टीम में लौटे हैं। वहीं सूर्यवंशी का यह दूसरा आईपीएल सीजन है। पहले ही सीजन में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया था और टीम के लिए अहम खिलाड़ी बनकर उभरे थे।

IPL 2026: पहले सीजन में सूर्यवंशी का धमाका

वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू सीजन में ही शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 मैचों में 36 की औसत से 252 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 206.5 का रहा। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा। खास बात यह रही कि उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक ठोककर सभी को चौंका दिया था।

Vaibhav Suryavanshi left GT, RR and everyone watching stunned, Rajasthan Royals vs Gujarat Titans, IPL 2025, Jaipur, April 28, 2025

IPL 2026: जडेजा का अनुभव बनेगा राजस्थान की ताकत

अगर रवींद्र जडेजा के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 198 पारियों में 3260 रन बनाए हैं और 170 विकेट भी अपने नाम किए हैं। पिछले सीजन में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, जहां उन्होंने 301 रन बनाने के साथ 10 विकेट भी हासिल किए थे। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स को इस बार उनसे एक बार फिर ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी।