Vaibhav Suryavanshi Century: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में 14 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी तूफानी पारी खेली जिसके बाद से अंग्रेज खिलाड़ी उनसे रहम की भीख मांगने लगे।
30 चौके- छक्के, 175 रन... वैभव सूर्यवंशी ने अंग्रेजों को किया तहस-नहस, बना डाला ICC फाइनल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Table of Contents
Vaibhav Suryavanshi Century: अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों में 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली। इस दौरान उन्होंने कुल 30 चौके-छक्के लगा डाले।
14 साल के बल्लेबाज ने 218 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 15 चौके और इतने ही सिक्स जमाए। वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे तेज शतक जमाया। इसके साथ ही वह सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
Vaibhav Suryavanshi ने संभाला एक छोर
फाइनल मैच में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कैप्टन के इस फैसले को वैभव सूर्यवंशी ने एकदम सही साबित करके दिखाया। पहली गेंद से ही 14 वर्षीय बैटर गजब की लय में दिखाई दिया और उन्होंने इंग्लिश बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। एरोन जॉर्ज भले ही सस्ते में पवेलियन लौट गए, लेकिन वैभव ने एक छोर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी।

Vaibhav Suryavanshi ने बनाया ICC फाइनल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
पूरे टूर्नामेंट में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे वैभव सूर्यवंशी ने सारी सकर फाइनल में पूरी कर डाली। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर किए तो कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर डाले। वैभव ने इतिहास रचते हुए ICC के किसी भी 50 ओवर के टूर्नामेंट में सबसे तेज सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसी के साथ वो अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
🚨 HISTORY CREATED BY A 14 YEAR OLD. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 6, 2026
- Vaibhav Suryavanshi now has the fastest ever century in an ICC Final of 50 overs event. 🥶🇮🇳 pic.twitter.com/Ff5qIWo7id
VAIBHAV SURYAVANSHI DESTRUCTION IN THE U19 WORLD CUP FINAL. 🤯pic.twitter.com/d47H4eq54A
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी के नाम अब यूथ वनडे इनिंग में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने दिसंबर में दुबई में यूएई U19 के खिलाफ लगाए गए अपने ही 14 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
- 15 - वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026
- 12 - माइकल हिल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम नामीबिया, पेनांग, 2008
- 11 - क्रेग सिमंस (ऑस्ट्रेलिया) बनाम केन्या, डुनेडिन, 2002
𝗛.𝗨.𝗡.𝗗.𝗥.𝗘.𝗗 💯
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
Cometh the hour, cometh Vaibhav Sooryavanshi 👏
He smashes a 55-ball century in the #U19WorldCup Final 🫡
Updates ▶️ https://t.co/hisult7mtv pic.twitter.com/vNZY4ZoLJ3
इंग्लैंड के खिलाफ जमकर गरजते हैं Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ जमकर रन उगलता है। इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ ही अंडर-19 वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के ही खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। अपना सबसे तेज शतक भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया है। वैभव ने इस साल दूसरा और अंडर-19 करियर का चौथा शतक लगाया है।
ड्रेसिंग रूम में हुआ हंगामा! तिलक वर्मा अर्शदीप सिंह पर क्यों भड़के, VIDEO वायरल