वैभव सूर्यवंशी बने IPL में नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज, जायसवाल और केएल राहुल को पीछे छोड़कर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ IPL में नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज बनने का कारनामा कर दिखाया।

iconPublished: 11 Apr 2026, 12:35 AM
iconUpdated: 11 Apr 2026, 12:43 AM

Vaibhav Suryavanshi record in IPL: आईपीएल 2026 में एक नया सितारा तेजी से उभरता हुआ नजर आ रहा है और वह नाम है वैभव सूर्यवंशी। सीजन की शुरुआत से पहले ही इस युवा बल्लेबाज को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन अब उन्होंने मैदान पर अपने प्रदर्शन से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसने न सिर्फ मैच का रुख बदला बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी उनका नाम दर्ज करा दिया। 26 गेंदों में 78 रन की विस्फोटक पारी, वो भी 300 के स्ट्राइक रेट से यह दिखाता है कि यह खिलाड़ी कितनी तेजी से बड़ा बन रहा है।

पावरप्ले में रिकॉर्ड बनाकर बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इस मुकाबले में सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वह आईपीएल इतिहास में पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और रिद्धिमान साहा जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

Vaibhav Sooryavanshi racked up 78 off 26 balls, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2026, Guwahati, April 10, 2026

भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर Vaibhav Suryavanshi

आईपीएल में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अब शीर्ष पर हैं:

वैभव सूर्यवंशी – 3 बार

केएल राहुल – 2 बार

रिद्धिमान साहा – 2 बार

यशस्वी जायसवाल – 2 बार

ईशान किशन – 2 बार

जुरेल के साथ बनाई रिकॉर्ड साझेदारी

आरसीबी के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 108 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी का रनरेट 17.51 रहा, जो आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज 100+ रनों की साझेदारी है।

Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Sooryavanshi added 80 in five overs, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians, IPL, Guwahati, April 7, 2026

राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। टीम की ओर से रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 78 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने 81 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को 6 विकेट से शानदार जीत दिलाई।

Read More: आरसीबी ने दिया धोखा! 2 मैचों में 5 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को एक झटके में कर डाला बाहर, इस खिलाड़ी के लिए बड़ी कुर्बानी

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव; बारिश ने फिर डाला रोड़ा

RR vs RCB: गुवाहाटी में बारिश ने रोका मैच, किस समय से दोबारा शुरू हो सकता है राजस्थान और आरसीबी का मुकाबला?