AB De Villiers ने कमेंटेटर्स को लगाई फटकार, बोले– RCB की गेंदबाज़ी को बेवजह बताया गया कमजोर
RCB के पूर्व स्टार AB De Villiers ने LSG के खिलाफ मैच में कमेंटेटर्स की आलोचना पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए आसान थी, फिर भी RCB की गेंदबाज़ी को बेवजह निशाना बनाया गया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व स्टार बल्लेबाज AB De Villiers ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान कमेंटेटर्स की टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कमेंटेटर्स बार-बार आरसीबी की गेंदबाज़ी को लेकर नकारात्मक बातें कर रहे थे, जबकि पिच बल्लेबाज़ी के लिए मददगार थी।
AB De Villiers ने पिच को बताया बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन
अपने यूट्यूब शो ‘एबीडी 360’ में AB De Villiers ने कहा, “अगर विकेट वाकई इतना कठिन होता जितना कमेंटेटर्स कह रहे थे, तो ऋषभ पंत 61 गेंदों पर 118 रन नहीं बना पाते।” उन्होंने साफ कहा कि पिच शानदार थी और उस पर बड़ा स्कोर बनाना आसान था।
कमेंटेटर्स पर डिविलियर्स का तंज– ‘एक ही कहानी पर अटक जाते हैं’
AB De Villiers ने कहा, “जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तो वे बार-बार यही कह रहे थे कि RCB दबाव में है। मैदान पर क्या हो रहा है, इसका ठीक से विश्लेषण किए बिना ऐसा कहना आलसीपन है।”
RCB ने 9 साल बाद टॉप-2 में बनाई जगह, अब पंजाब से होगी भिड़ंत
228 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने 18.4 ओवर में मुकाबला जीतकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। अब टीम क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी, जिसने ग्रुप स्टेज में पहला स्थान पाया।

Read More Here:
PAK vs BAN टी20 सीरीज के बीच BCB पर मंडराया ICC बैन का खतरा! श्रीलंका-जिम्बाब्वे जैसा हो सकता है हाल, जानें पूरा मामला