IND vs SA 1st Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच का नतीजा सामने आ गया है। दक्षिण अफ्रीका ने 30 रनों से जीत दर्ज की। मैच के बाद, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की ताजा पॉइंट्स टेबल देखने के लिए हमारे साथ जुड़ें।
WTC 2025-27 Points Table: कोलकाता टेस्ट हारने के बाद भारत खिसका नीचे, साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में बनाई मजबूत पकड़
WTC 2025-27 Points Table After IND vs SA 1st Test: दक्षिण अफ्रीका इस समय भारत दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बिच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका ने 30 रनों से जीत लिया था। इसके साथ ही, भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में नीचे खिसक गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।
गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 14 से 16 नवंबर तक खेला गया था। इस टेस्ट मैच के बाद, अब दोनों टीमें 22 नवंबर से गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी।
IND vs SA पहला टेस्ट हाईलाइट
कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट (IND vs SA) में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहली पारी में 159 पर ढेर होने के बाद भी दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने दमदार वापसी की और भारत को सिर्फ 30 रन की बढ़त पर रोक दिया। दूसरी पारी में 93/7 की मुश्किल स्थिति से कप्तान टेम्बा बावुमा ने अर्धशतक जमाकर टीम को 153 तक पहुंचाया। इसके बाद साइमन हार्मर की घातक गेंदबाजी ने भारत को दूसरी बार भी दबोच लिया और दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल
| रैंक | टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | ड्रॉ | नो रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 | 36 | 0 |
| 2 | दक्षिण अफ्रीका | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 0 | 24 | 0 |
| 3 | श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 1 | 1 | 0 | 16 | 0 |
| 4 | भारत | 8 | 4 | 3 | 0 | 1 | 0 | 52 | 0 |
| 5 | पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 12 | 0 |
| 6 | इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 0 | 26 | 0 |
| 7 | बांग्लादेश | 2 | 0 | 1 | 1 | 1 | 0 | 4 | 0 |
| 8 | वेस्टइंडीज | 5 | 0 | 5 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 9 | न्यूजीलैंड | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स सिस्टम
- जीतने पर 12 पॉइंट मिलते हैं।
- टाई होने पर 6 पॉइंट।
- मैच ड्रॉ रहने पर 4 पॉइंट।
- टीमों की रैंकिंग इस बात पर तय होती है कि उन्होंने कुल उपलब्ध पॉइंट्स में से कितने प्रतिशत पॉइंट हासिल किए। यानी सिर्फ पॉइंट्स ही नहीं, परसेंटेज भी बहुत मायने रखता है।
- टॉप 2 टीमें 2027 में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचती हैं।
- अगर कोई टीम धीमी ओवर रेट से गेंदबाजी करती है, यानी तय समय में ओवर पूरे नहीं कर पाती, तो उनके पॉइंट काट लिए जाते हैं।
Read More Here:
IPL 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में, देखें हर फ्रेंचाइजी का बचा हुआ पर्स, स्लॉट और पूरी डिटेल
IPL 2026 के लिए टीमों ने खिलाड़ियों को किया रिटेन, यहां देखें सभी फ्रेंचाइजियों की फुल रिटेंशन लिस्ट