WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 से पहले यूपी वारियर्स ने बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को कप्तानी पद से हटाते हुए ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर मेग लैनिंग (Meg Lanning) को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है।
WPL 2026 से पहले दीप्ति शर्मा को बड़ा झटका, UP Warriorz ने मेग लैनिंग को सौंपी कप्तानी
WPL 2026 UP Warriorz Captain: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के चौथे सीजन के आगाज से पहले यूपी वारियर्स ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को कप्तानी से हटाते हुए ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी मेग लैनिंग को टीम की नई कमान सौंपी है।
डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन में 1.90 करोड़ रुपये में खरीदी गईं मेग लैनिंग अब यूपी वारियर्स को उनके पहले खिताब तक ले जाने का प्रयास करेंगी।
लैनिंग का बयान
कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने पर मेग लैनिंग ने कहा, "यूपी वारियर्स का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। हमारी टीम में अंतरराष्ट्रीय अनुभव और युवा भारतीय प्रतिभाओं का शानदार तालमेल है। हमारा लक्ष्य मैदान पर कड़ी मेहनत करना और इस बार ट्रॉफी को अपने नाम करना है।"
The Blueprint of Success. The Icon of Leadership. Captain 𝐌𝐄𝐆 👑💛#UPWarriorz #UttarDega #TATAWPL #MegLanning pic.twitter.com/hJho7auTc4
— UP Warriorz (@UPWarriorz) January 4, 2026
Meg Lanning का कप्तानी रिकॉर्ड
मेग लैनिंग का कप्तानी रिकॉर्ड महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल माना जाता है। डब्ल्यूपीएल के पिछले तीनों सीजन में वे दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तान थीं और उन्होंने अपनी जादुई कप्तानी के दम पर दिल्ली को हर बार फाइनल तक पहुँचाया। हालांकि, वे खिताब जीतने में चूक गईं थीं, लेकिन उनका अनुभव यूपी वारियर्स के लिए 'तुरुप का इक्का' साबित हो सकता है।
WPL 2026 में यूपी वारियर्स का पूरा स्क्वॉड
मेग लैनिंग (कप्तान), दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, फोएबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, आशा शोभना, डिएंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, क्लो ट्रायोन, तारा नॉरिस, क्रांति गौड़, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सुमन मीणा, जी त्रिशा और प्रतिका रावल।
Read More Here:
Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन