यूएई कप्तान मुहम्मद वसीम ने एशिया कप में कर डाला ऐसा कारनामा, जोस बटलर का रिकॉर्ड टूटा; रोहित शर्मा भी छूटे पीछे

Muhammad Waseem: यूएई के मुहम्मद वसीम ने एशिया कप 2025 में कमाल करते हुए रोहित शर्मा और जोस बटलर जैसे बल्लेबाजों को पछाड़ दिया।

iconPublished: 15 Sep 2025, 09:29 PM
iconUpdated: 15 Sep 2025, 09:48 PM

Muhammad Waseem Fastest 3000 Runs: एशिया कप 2025 का 7वां मुकाबला यूएई और ओमान के बीच खेला गया। इस मैच में यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) ने शानदार पारी खेलकर एक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर दिया है, जिससे उन्होंने रोहित शर्मा और जॉस बटलर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वसीम ने 54 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 69 रन स्कोर किए, जिसके साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 3000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। वसीम यूएई के लिए यह आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बने।

Muhammad Waseem

रोहित-बटलर जैसे खिलाड़ियों का तोड़ा रिकॉर्ड (Muhammad Waseem)

बता दें कि वसीम टी20 इंटरनेशनल में गेंद के लिहाज से सबसे तेज 3000 रनों का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में अब जॉस बटलर दूसरे पायदान पर आ गए हैं। वसीम ने 1947 गेंदों में यह कमाल किया, जबकि बटलर ने 2068 गेंदों में यह रन बनाए थे।

Muhammad Waseem

लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज आरोन फिंच 2077 गेंदों के साथ तीसरे, डेविड वॉर्नर 2113 के साथ चौथे और रोहित शर्मा 2149 गेंदों के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

मुहम्मद वसीम 300 रन- 1947 गेंद

जोस बटलर 3000 रन- 2068 गेंद

आरोन फिंच 3000 रन- 2077 गेंद

डेविड वॉर्नर 3000 रन- 2113 गेंद

रोहित शर्मा 3000 रन- 2149 गेंद

पारी के लिहाज से सबसे तेज 3000 रनों में चौथे पायदान पर (Muhammad Waseem)

बताते चलें कि पारियों के लिहाज से मुहम्मद वसीम टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। यूएई के बल्लेबाज ने 84 पारियों में यह कमाल किया। इस लिस्ट में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 79 पारियों के साथ पहले पायदान पर हैं।

यूएई ने बनाया बड़ा टोटल

मुकाबले में यूएई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए कप्तान वसीम सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं उनके साथी ओपनर अलीशान शराफू ने 38 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए।

Read more: Asia Cup 2025: टीम इंडिया भी करेगी पाकिस्तान का 'बॉयकॉट'? PCB चीफ की बेइज्जती करने का प्लान तैयार

UAE vs OMAN Highlights: एशिया कप 2025 में यूएई की पहली जीत, ओमान को 42 रन से हराकर पाकिस्तान को दी वॉर्निंग!

Follow Us Google News