U19 World Cup: सेमीफाइनल में अफ़ग़ानिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
U19 World Cup: सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को मात देकर भारत ने फाइनल में बनाई जगह, एरोन जॉर्ज रहे जीत के हीरो
India qualifies for U19 World Cup 2026: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 7 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और बिना ज्यादा दबाव के लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि एरोन जॉर्ज ने शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
U19 World Cup: भारत ने 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह
अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले (U19 World Cup) में भारतीय टीम एक बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही थी। वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई, जिसके बाद एरोन जॉर्ज ने पारी को संभालते हुए जिम्मेदारी निभाई। आयुष म्हात्रे के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए जॉर्ज ने शतकीय पारी खेली और भारत को रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंचाया। ऐसा करने वाली टीम इंडिया टूर्नामेंट की पहली टीम बन गई है।

U19 World Cup: अफ़ग़ानिस्तान ने बनाए थे 310 रन
इस मुकाबले में अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। अफ़ग़ानिस्तान की ओर से फैसल शिनोज़ादा और उज़ैरुल्लाह निज़ाई ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़े। दोनों खिलाड़ियों ने क्रमशः 110 और 101 रनों की पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत अफ़ग़ानिस्तान ने निर्धारित ओवरों में 310 रन बनाए।

U19 World Cup: भारत ने 7 विकेट शेष रहते जीता मुकाबला
लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज ने तेज़ शुरुआत की। दोनों ने मिलकर महज़ 9.3 ओवर में 90 रन जोड़ दिए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी 68 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दूसरे विकेट के लिए आयुष म्हात्रे और एरोन जॉर्ज के बीच 114 रनों की अहम साझेदारी हुई। आयुष म्हात्रे ने 62 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि एरोन जॉर्ज ने 115 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलते हुए टीम इंडिया को 41.1 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट शेष रहते अपने नाम कर लिया।
T20 World Cup विवाद में शाहिद अफरीदी की एंट्री, ICC के खिलाफ उगला जहर; पाकिस्तान का किया सपोर्ट