न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। उनके लिए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल है।
श्रीलंका की हार से पाकिस्तान पर मंडराया संकट, वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा बढ़ा; जानिए समीकरण
Table of Contents
Pakistan qualification scenario of T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के मुकाबलों ने सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ कर दी है, लेकिन कुछ टीमों की किस्मत अभी भी समीकरणों पर टिकी हुई है। श्रीलंका की हालिया हार ने इस ग्रुप का गणित पूरी तरह बदल दिया है और सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पड़ा है।
ग्रुप चरण में श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाजी की नाकामी के कारण टीम को लगातार बड़ी हार का सामना करना पड़ा। अब न्यूजीलैंड की जीत ने पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन बना दी है और टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
T20 WC 2026: न्यूजीलैंड की जीत से बदला ग्रुप का गणित
ग्रुप 2 में इंग्लैंड पहले ही पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। वहीं, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को बड़े अंतर से हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड के दो मैचों में तीन अंक हो गए हैं और श्रीलंका पर बड़ी जीत के कारण उसका नेट रन रेट 3.050 पहुंच गया है, जो ग्रुप में सबसे बेहतर है। इस स्थिति ने पाकिस्तान के लिए चुनौती और बढ़ा दी है।

T20 WC 2026: पाकिस्तान के लिए क्या हैं क्वालिफिकेशन के समीकरण?
टी20 वर्ल्ड कप (T20 WC 2026) 2026 में पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी। अब पाकिस्तान को अपना अंतिम मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलना है, जो उसके लिए करो या मरो जैसा होगा।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को न सिर्फ श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा, बल्कि अपने -0.461 के नेट रन रेट को न्यूजीलैंड के 3.050 से बेहतर करना होगा। अनुमान है कि पाकिस्तान को करीब 50 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।
T20 WC 2026: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच पर टिकी पाकिस्तान की उम्मीद
पाकिस्तान की किस्मत अब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मुकाबले पर भी निर्भर है। यदि न्यूजीलैंड अपने अंतिम मैच में इंग्लैंड से लगभग 20 रन से हार जाता है, तभी पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रह सकती हैं।हालांकि, अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड को हरा देता है, तो पाकिस्तान सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और नेट रन रेट का गणित भी बेकार हो जाएगा।
किसके कहने पर पाकिस्तान के खिलाफ नंबर 3 पर खेलने उतरे अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक? जड़ डाला दमदार शतक