WPL 2026: Amelia Kerr ही नहीं... इन ओवरसीज क्रिकेटों पर महरबान दिखें टीम के मालिक, देखें टॉप-5 महंगे विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने विदेशी खिलाड़ियों पर खूब पैसे खर्च किए। 27 नवंबर को दिल्ली में हुए ऑक्शन में कुल 23 विदेशी खिलाड़ी खरीदे गए, जिन पर टीमों ने कुल 19.15 करोड़ रुपये खर्च किए।

iconPublished: 27 Nov 2025, 11:22 PM
iconUpdated: 27 Nov 2025, 11:28 PM

Top 5 Most Expensive Overseas Buys in WPL 2026 Auction: 27 नवंबर को दिल्ली में हुई विमेंस प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ियों को खरीदा गया। इनमें से टीमों ने 67 खिलाड़ियों को अपनी स्क्वॉड में शामिल किया।

लेकिन मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा उन विदेशी खिलाड़ियों की रही, जिन पर फ्रैंचाइजियों ने करोड़ों रुपये खर्च किए। तो चलिए, जानते हैं कि कौन-कौन से 5 विदेशी खिलाड़ी सबसे महंगे बिके।

टॉप 5 सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी

    • अमेलिया केर (न्यूजीलैंड)
      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर पहली राउंड की सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी बनीं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।

    • सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड)
      न्यूजीलैंड की बैटिंग ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। पहली राउंड में डिवाइन दूसरी सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं।

    • मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)
      ऑस्ट्रेलिया की टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मेग लैनिंग ने डब्ल्यूपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी, लेकिन 2026 सीजन के लिए उन्हें रिलीज कर दिया गया। इस बार डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने 1.90 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।

    • चिनेल हेनरी (वेस्टइंडीज)
      वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर चिनेल हेनरी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बोली लगाई, फिर DC भी शामिल हुए। आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 1.3 करोड़ रुपये में खरीद लिया। यूपी वॉरियर्स ने उनके लिए आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया, इसलिए वह दिल्ली कैपिटल्स के पास ही गईं।

    • फोबी लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया)
      ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज फोबी लिचफील्ड का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। यूपी वॉरियर्स ने पहली बोली लगाई, फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी शामिल हुई। बोली 1 करोड़ रुपये से ऊपर गई। अंत में फोबी लिचफील्ड 1.2 करोड़ रुपये में यूपी वॉरियर्स को मिलीं।

WPL 2026 मेगा ऑक्शन पर एक नजर

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन में कुल 67 खिलाड़ियों को खरीदा गया, जिनमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल थीं। टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों को खरीदने में कुल 19.15 करोड़ रुपये खर्च किए। सभी टीमों ने अपने 6-6 विदेशी खिलाड़ियों की लिमिट पूरी कर ली है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर की हो रही है।

Read More Here:

WPL 2026: यूपी वारियर्स ने की बड़ी खरीदारी, नीता अंबानी ने चली शातिर चाल! देखें सभी पांच फ्रेंचाइजियों की फुल स्क्वॉड

शिखा पांडे के लिए UPW और RCB के बीच जोरदार टक्कर, किस टीम ने मारी बाजी? 2.4 करोड़ में किया साइन

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन

T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?